संतकबीरनगर। भारतीय जनता पार्टी का 44 वां स्थापना दिवस नगर कार्यालय पर भाजपा नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह जज्जी के नेतृत्व में मनाया गया। प्रातः कार्यकर्ताओं द्वारा डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा की धुलाई कर माल्यार्पण किया गया एवं नगर कार्यालय पर पार्टी का झंडा फहराया गया। उसके बाद एक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित लोकसभा के पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्रा ने पार्टी की स्थापना दिवस पर संबोधित करते हुए कहा कि डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के मार्ग पर चलते हुए देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने अंत्योदय और स्वर्णिम चतुर्भुज सड़क योजना का शुभारंभ किया। जिसको आगे बढ़ते हुए 2014 से 2024 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने निरंतर प्रगति की है देश वैभवशाली बना है और सरकार की जो योजनाएं हैं वह देश की जनता को मिल रही है। जिला अध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 में भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ और राष्ट्रीय अध्यक्ष पण्डित अटल बिहारी वाजपेई को बनाया गया। 2014 से लेकर 2024 तक नरेंद्र मोदी की सरकार ने कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। 2017 से लेकर 2024 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण लाभकारी योजनाएं आम जनता को मिल रही हैं माफिया राज गुंडाराज का सफाया हो गया है। उत्तर प्रदेश एक विकसित और समृद्धि शाली प्रदेश बन चुका है। नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी आगामी 2024 लोकसभा चुनाव में अपने बूथ कार्यकर्ता की बदौलत लोकसभा चुनाव में फतेह हासिल कर देश में 400 सीटों का आंकड़ा पार करेगी। देश में तीसरी बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है। उन्होंने आए हुए अतिथियों का सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। संगोष्ठी का संचालन नगर महामंत्री कन्हैया वर्मा ने किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा, सुनीता अग्रहरि, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा नगर प्रभारी अरुण गुप्ता, उषा पांडेय, विष्णु मिश्रा, सुधांशु सिंह, मुरलीधर जायसवाल, नितिन सिंह, शुभम राय, राधेश्याम जयसवाल, ब्रह्मानंद पांडेय, सोहनलाल जायसवाल, श्याम बिहारी गुप्ता, सभासद राजेश वर्मा, पंकज मिश्रा, दिलीप निराला, बब्बन पांडेय, मुन्ना पांडेय, रुद्रनाथ मिश्रा, जितेंद्र गुप्ता, सर्वजीत पासवान, धर्मेंद्र वर्मा, संजीव श्रीवास्तव, राजाराम, अजय वर्मा, सोनू जायसवाल, संजीव श्रीवास्तव, घनश्याम बिरला, सचिवेश श्रीवास्तव, इंद्रजीत शर्मा, बिंदु देवी, रिशु श्रीवास्तव, लाल बहादुर चौरसिया, शिखा अग्रहरी, मीरा यादव सहित कई बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पर्यावरण को बचाने के लिए प्रयास का किये प्रशंसा संतकबीरनगर। नगर पंचायत मगहर कस्बा में स्थापित एम0आर0एफ0 सेन्टर की स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुॅची नगर पंचायत अध्यक्षा मगहर श्रीमती अनवरी बेगम ने एफ0आर0एफ0 सेन्टर की प्रशंसा करते हुए कहा कि यूनिट स्थापना से पर्यावरण को सुरक्षित रखने का एक अच्छा इन्तजाम है। उन्होंने सेन्टर के अधिकारियों एवं कार्य करने वाले कर्मचारियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि नगर पंचायत मगहर उनके सहयोग के लिए सदैव खड़ी है। जो भी उनकी जरूरत होगी वह नियमानुसार पूरा किया जायेगा। उन्होंने मगहर नगर पंचायत के निवासियों से अपील किया है कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने में अपना योगदान दें। घरों में कूड़ा गीला व सूखा अलग-अलग रखे व पॉलिथीन के प्रयोग से बचे। अपने अगल-बगल पड़ोसियों को भी जागरूक करें। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि/पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नूरूज्जमा अंसारी, सभासद अवधेश सिंह, सभासद कृष्ण चन्द, सभासद अतुल श्रीवास्तव, सभासद प्रतिनिधि असअद, सभासद प्रतिनिधि अहमद अली, सभासद प्रतिनिधि सुहेल अहमद, बेलहर सभासद मोहम्मद समीर, लिपिक संजय दूबे, आलोक कुमार, विशा...