मगहर कार्यक्रम में जानकारी होते ही खुशियों से झूम उठे भाजपाई, हुआ स्वागत
संतकबीरनगर। शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी द्वारा जारी किये गये भाजपा जिलाध्यक्षों के सूची में जनपद संतकबीरनगर में जगदम्बा लाल श्रीवास्तव पर विश्वास जताते हुए पुनः जगदम्बा लाल श्रीवास्तव को जिले का कमान सौपा है। यह जानकारी होते ही भाजपाईयों में खुशी की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष जगदम्बा लाल श्रीवास्तव को बधाई देने का ताता लगा रहा। अब आगामी लोकसभा चुनाव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के कंधो पर है। नगर पंचायत मगहर कार्यालय में चल रहे कार्यक्रम मेरा माटी मेरा देश में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एमएलसी सुभाष यदुवंश को जानकारी होते ही जिलाध्यक्ष जगदम्बा लाल श्रीवास्तव को बुक्के देकर स्वागत किया। इस दौरान नगर पंचायत मगहर अध्यक्षा अनवरी बेगम ने खुशी का इजहार करते हुए जिलाध्यक्ष का स्वागत किये। उपस्थित भाजपाईयों ने नारा लगाते हुए जिलाध्यक्ष का स्वागत किये।