खलीलाबाद शहर में निकला जगत के समर्थ में रोड़ शो
संतकबीर नगर। सपा समर्थित प्रत्याशी जगत जायसवाल नगर पालिका खलीलाबाद के क्षेत्र के नये परिसीमन सहित वार्डों में पहुॅच कर जनता का अशीर्वाद मांग रहे है। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता भी प्रत्याशी जगत जायसवाल को जिताने के लिए जनसम्पर्क तेज कर दिया है। सोमवार को सपा समर्थित प्रत्याशी जगत जायसवाल बड़गों सहित कई वार्डो में भ्रमण किये। देर शाम नुक्कड़ सभा कर जगत जायसवाल ने समर्थन मांगा है। सपा समर्थित प्रत्याशी जगत जायसवाल के पक्ष में उनके शुभचिन्तक भारी संख्या में खलीलाबाद, बरदहिया से मोती चौराहा तक रोड़ शो निकाल कर प्रचार प्रसार किया। जगत जायसवाल ने जनता से वादा किया है कि 2012 से 2017 तक जो विकास कार्य उन्होनें किया है और 2017 से 2013 तक ठप पड़ें विकास कार्य को पूरा कर खलीलाबाद को स्वच्छ सुन्दर बनाते हुए मॉडल सीटी बनायेंगे। विकास कार्य ही उनका संकल्प है।