संतकबीरनगर। नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल सोमवार को शपथ ग्रहण के बाद पहले दिन अपने पुराने सादगी के साथ स्कूटी से कार्यालय में पहुॅचकर नगर पालिका के कर्मचारियो से भेंट किये। उनके आगमन की सूचना की जानकारी से पहले से ही नगरवासी कार्यालय के सभागार में बैठे रहे। खलीलाबाद नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डो से नगरवासियों ने अध्यक्ष जगत जायसवाल को वार्ड की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होने इसके लिए आये हुए आगुन्तको का एक रजिस्टर पर नाम, मोबाइल नम्बर पता अंकित करने का निर्देश दिया तथा सभी प्रार्थना पत्रों की एक फाईल बनायी जाय। निस्तारण की सूचना सम्बन्धित को रजिस्टर के मोबाइल नम्बर से दिये जाने का निर्देश दिया है। उनके आगमन पर शुभचिन्तकों ने उन्हे माला पहनाकर उनका स्वागत किया। उनके आगमन पर वार्ड के सदस्य भी उपस्थित रहे। सादगी व्यवहार व सभी का सम्मान से आगुन्तको ने चेयरमैन जगत जायसवाल का प्रशंसा किये।