संतकबीरनगर। नगरी निकाय चुनाव को निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराये जाने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमण्डल सोमवार को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से मिला। सपाइयों ने पॉच सूत्रीय मांगों का पत्र दोनो वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपा। सपा नेताओं ने कहा कि 2023 नगर निकाय का चुनाव संतकबीर नगर में द्वितीय चरण में सम्पन्न होने जा रह है। सत्ता पक्ष के लोगों द्वारा आम जनमान से भय का वातावरण बनाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही साथ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को विभिन्न माध्यम से धमकाने का भी प्रयास किया जा रहा है। जिससे प्रतीत होता है कि जिले में सत्ता पक्ष के दबाव में निष्पक्ष चुनाव संपादित हो पाना संभव नही दिखाई पड़ रहा है। सपा नेताओं ने कहा कि पिछले चुनाव की भांति इस चुनाव में भी सत्ता का दुरूपयोग होने की प्रबल संभावना है। सपा नेताओं ने मांग किया है कि सत्ता के दबाव में स्थानीय प्रशासन के द्वारा एक पार्टी के पक्ष में जनता में अनावश्यक दबाव न बनाया जाय, राजनैतिक दुरभावना से ग्रसित होकर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों को स्थानीय थानों के द्वारा प्रचार-प्रसार पर रोक लगाने का घृणित प्रयास किया जा रहा हे। जिस पर तत्कालन रोक लगे। पोलिंग पार्टी को निर्देश हो कि पार्टी बनकर के किसी पार्टी विशेष के पक्ष में मतदान करने हेतु अनावश्यक दबाव बनाने का प्रयास न किया जाय और मतगणना की व्यवस्था में भरपुर मात्रा में सीसीटीवी कैमरा लगाया जाय तथा मतगणना स्थल पर समुचित लाइन की व्यवस्था की जाय। इसके साथ ही मतगणना के प्रत्येक चरण की घोषण मतगणना सम्पन होने पर तुरंत किया जाय। सपा नेताओं ने अरापे लगाते हुए कहा कि स्थानीय प्रशासन सता पक्ष का एजेंट बनाकर काम कर रहा है तो हम व्यापक जन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे स्थिति परिस्थिति जो भी होगी तो उसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम, पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी उर्फ जय चौब, वरिष्ठ नेता जयराम पाण्डेय, सुनील सिंह, रामदरश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, गौहर अली खां, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राहुल यादव बादल, नि. विधान सभा अध्यक्ष खलीलाबाद रमेश चन्द्र यादव, कोमल यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव सहित अन्य सपाई मौजूद रहे।