दिल का दौरा पड़ने से गई जान। तमाम लोगों ने शरीफ खाँ के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए इसे पत्रकारिता जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति बताया है।
संतकबीरनगर। प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता, ओजोस्वी वक्ता संतकबीरनगर के स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्भीक, निडर वरिष्ट पत्रकार आली जनाब मुहम्मद शरीफ खाँ साहब ( चाचा ) 77 वर्षीय गुरुवार को हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया उनके निधन से जनपद में शोक की लहर दौड गयी। पत्रकारिता की यह अपूरणीय क्षति है। मुहम्मद शरीफ खाँ चौथे स्तंभ और निष्पक्ष पत्रकारिता के एक मजबूत प्रहरी थे। उन्होंने पत्रकारिता में सच्चाई व जनहित जैसे मूल्यों को जिंदा रखा। निधन की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किये। वह लम्बे समय से हृदय रोग से पीड़ित थे। करीब 77 वर्षीय शरीफ खाँ ने विकास खण्ड खलीलाबाद के ग्राम सरही स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। काम के प्रति उनके जज्बे के साथ-साथ वह एक बेहतरीन इंसान थे, जो अपनी काबिलियत से लोगों के दिलों को छू लेते थे। शरीफ खाँ के निधन पर गोरखपुर बस्ती मण्डल के पत्रकारों समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। पत्रकारों ने शरीफ खाँ के निधन को पत्रकारिता जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति बताया है। वरिष्ठ पत्रकार मुहम्मद शरीफ खाँ के निधन पर राज्य सूचना आयुक्त हर्षवर्धन शाही, वरिष्ठ पत्रकार पवन श्रीवास्तव, शिव कुमार गुप्त, डाक्टर सत्यव्रत, दिनेश दूबे, मुहम्मद कामिल, अफजल खाँ, हरिश्चन्द्र दूबे, शोभित पाण्डेय, वाचस्पति मिश्र, जय प्रकाश ओझा, गोरखनाथ मिश्र, अभय दूब,े कुलदीप मिश्र, आफताब आलम अंसारी, सत्यप्रकाश वर्मा, साहिल खा,ँ केडी सिद्दीकी, काजी सरफराज, एजाज अहमद खाँ, तेज प्रकाश त्रिपाठी, संत मोहन त्रिपाठी, अजंय श्रीवास्तव, कृष्ण मोहन त्रिपाठी, राहुल राय, विकास उपाध्याय, सतीश त्रिपाठी, सुहेल अहमद, दुर्गेश मौर्य, संदीप गोयल, शक्ति श्रीवास्तव, आनन्द तिवारी, उमेश भट्ट, रवि तिवारी, मोनू वर्मा, यशवंत यादव, हरि प्रकाश चतुर्वेदी, राजीव मिश्र, विशाल श्रीवास्तव एडवोकेट, सामाजिक कार्यकर्ता विनोद प्रताप सिंह, अवधेश सिंह, विजय कुमार शुक्ल, त्रिलोकी नाथ वर्मा सहित सामाजिक कार्यकर्ता अधिवक्ताओं ने शोक व्यक्त किया हैं।