संतकबीरनगर। जनपद संतकबीरनगर के तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल किया। तीनो विधानसभाओं में कमल का फूल खिल गया। देर शाम विजयी प्रत्याशियों को रिटर्निग अफसर द्वारा प्रमाण पत्र देकर सुरक्षा के साथ भेजा गया। मतगणना में सुबह से शाम तक भाजपा व समाजवादी के बीच कड़ी टक्कर रही। सुबह के दोपहर तक जहॉ समाजवादी पार्टी ने बढ़त हासिल किया। वही दोपहर बाद भाजपा की बढ़त शुरू होते ही शहर से लेकर गांव तक भगवामय हो गया। जुलूश नगाड़ा के साथ अबीर, गुलाल लगाकर समर्थक एक-दूसरे को बधाई देते हुए खुशी जाहिर किये। खलीलाबाद विधानसभा में अंकुर राज तिवारी को 75 हजार 807 वोट मिलें। वही समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी दिग्विजय नारायण जय चौबे को 62 हजार 489 वोट मिलें, बसपा प्रत्याशी आफताब आलम को 57 हजार 786 वोट, पीस पार्टी के राष्ट्रीय डॉ0 मोहम्मद अय्यूब को 19 हजार 299, आप पार्टी के प्रत्याशी सुबोध चन्द्र यादव को 25 हजार 122 वोट, कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी अमरेन्द्र भूषण पाण्डेय को 1 हजार 603 वोट मत मिले सहित खलीलाबाद विधानसभा में 13 प्रत्याशी रहे अन्य प्रत्याशियों को एक हजार मत के अन्दर ही संतोष करना पड़ा। धनघटा विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी गणेश चन्द्र चौहान को 83 हजार 241 वोट मिले, समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अलगू चौहान को 72 हजार 688 वोट मिले, बसपा प्रत्याशी संतोष को 40 हजार 693 वोट मिले, वही कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी शान्ती देवी को 1 हजार 971 वोट मिले, इसके अलावा शेष अन्य प्रत्याशियो को हजार के अन्दर वोट प्राप्त हुए। मेंहदावल विधानसभा में भाजपा-निषाद गठबंधन पार्टी अनिल त्रिपाठी को 89 हजार 737 वोट प्राप्त होकर जीत हासिल की, वही दूसरे नम्बर पर समाजवादी पार्टी के जयराम पाण्डेय 83 हजार 880 वोट मिले, बसपा प्रत्याशी मो0 ताबिश खॉ को 50 हजार 112 वोट मिले, कांग्रेस पार्टी की रफीका खातून को 2 हजार 364 मत मिलें, इसके अलावा सभी अन्य प्रत्याशियों को हजार के दायरे में संतोष करना पड़ा। जनपद के तीनो विधानसभाओ में मतदाताओ ने नोटा का भी खूब प्रयोग किया। समाजवादी पार्टी ने संघर्ष करने के बाद दूसरे स्थान पर रहें।