डॉ0 अमरेन्द्र-खलीलाबाद, शान्ति देवी-धनघटा व रफीका खातून-मेंहदावल से कांग्रेस पार्टी ने बनाया प्रत्याशी
खलीलाबाद सीट पर घोषित महिला प्रत्याशी सबीहा खातून को हटाया
संतकबीरनगर। कांग्रेस पार्टी ने बुधवार की देर रात जनपद संतकबीरनगर के तीनो विधानसभाओं पर प्रत्याशियों की घोषणा की है। इसमें खलीलाबाद सीट पर पहले घोषित की गई महिला प्रत्याशी सबीहा खातून को बदलते हुए खलीलाबाद सीट पर डॉ0 अमरेन्द्र पाण्डेय के नाम की घोषणा की है। बृहस्पतिवार को डॉ0 अमरेन्द्र को बधाई देेने का तांता लगा रहा। डॉ0 अमरेन्द्र शिक्षा जगत से जुड़े हुए है और उनका सरल व्यवहार आमजन में प्रिय है। शीर्ष नेतृत्व ने खलीलाबाद ब्लाक के ग्राम कटबन्ध की प्रधान श्रीमती शान्ति देवी पर विश्वास जताते हुए जनपद के धनघटा विधानसभा (सुरक्षित) सीट पर प्रत्याशी बनाया तथा उत्तर क्षेत्र मेंहदावल विधानसभा पर पूर्व जिलाध्यक्ष परवेज खान की पत्नी रफीका खातून को प्रत्याशी बनाया। इस प्रकार प्रियंका गांधी वाड्रा ने जनपद में 2 महिलाओं को वरीयता दी है। कांग्रेस पार्टी के तीनो प्रत्याशियों की घोषणा होने पर जिलाध्यक्ष प्रवीण चन्द्र पाण्डेय ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेगी और प्रत्याशियों की जीत तय है।