आजादी अमृत महोत्सव तिरंगा यात्रा में भाजपा, आरएसएस व विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर कार्यक्रम का बढ़ाया शोभा
अमृत महोत्सव के अवसर पर सेनानियों को किया गया सम्मानित
संतकबीरनगर। आजादी अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद के प्रागंण में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संघ प्रांत प्रचारक सुभाष जी रहे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, संघ के पदाधिकारी एवं विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में पहुॅचकर तथा तिरंगा यात्रा में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाये। इस अवसर पर मुख्य अतिथि संघ प्रचारक सुभाष ने सर्वप्रथम दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उन्होंने सेवानिवृत्त सैनिकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के गद्दारो को भगाने की जरूरत है और टिकाऊ के साथ रहे तथा बिकाऊ से रहे दूर। उन्होंने अंग्रेजो द्वारा भारत पर किये गये हिंसा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि आजादी में जिस तरह से देशवासियों ने लहु बहाकर देश को आजाद कराया। उनका सम्मान हमेशा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अंग्रेजो के साथ मिले गद्दारो के वंशज अभी भी देश के अन्दर है। उन्हें भगाने की आवश्यकता है। उन्होंने जनसमूह के अन्दर भावनाओं को कुरेदते हुए हिन्दुत्व को जगाया। इस अवसर पर तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ जो जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद से बरदहिया बाजार तक गांजे बांजे के साथ भारत माता की जय नारो से गूजता रहा। इस अवसर पर देश को आजाद कराने वाले महान सपूतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्वाजलि दी गयी। तिरंगा यात्रा में जिलाध्यक्ष जगदम्बा लाल श्रीवास्तव, राकेश मिश्र, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला, दुर्गा दत्त राय, नगर पालिका अध्यक्ष खलीलाबाद श्याम सुन्दर वर्मा, नगर पंचायत मगहर अध्यक्षा श्रीमती संगीता वर्मा, भाजपा युवा नेता देवेन्द्र मिश्र, विवेकानन्द वर्मा, रिंकू सिंह श्रीनेत, अंकुर राज तिवारी, भाजपा युवा नेत्री श्रीमती सुनीता अग्रहरि, डॉ0 सोनी सिंह सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं संघ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।