संतकबीरनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल व उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह द्वारा बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट स्थित निर्वाचन कार्यालय में ई0वी0एम0 स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर जायजा लिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित भी किया। उन्होंने सहायक निर्वाचन अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के चुनाव से सम्बंधित समस्त व्यवस्थायें चुस्त-दुरूस्त रखा जाए। निर्वाचन चुनाव में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था पाये जाने पर सम्बंधित के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जायेगी।