लहुरादेवा गांव में एक बछड़े की हुई मौत पर कांग्रेसी नाराज
संतकबीरनगर। कांग्रेस युवा नेता डॉ0 अमरेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि जनपद के गौशाला में पशुओ का सही से संरक्षण नही हो रहा है। जिसका उदाहरण खलीलाबाद के लहुरादेवा गांव में एक बछड़े की मौत से व्यवस्था उजागर हो गई है। मरे हुए बछड़े को कुत्ते नोच-नोच कर खा रहे है। प्रशासन ने मरे हुए जानवर को दफनाने की भी व्यवस्था नही की। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार गाय के नाम पर सिर्फ सियासी धंधा कर रही है। जबकि हकीकत कुछ और है। रोजाना छुट्टा पशुओ की मौत हो रही है। बांदा जैसे जनपद में जिन्दा पशुओ को दफना दिया गया। जिसकी वह घोर निन्दा करते है। उन्होंने सरकार को बुद्वि आये इसके लिए यज्ञ का आयोजन किया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव संतोष कटाई, गुड्डू उपाध्याय, योगेश पाण्डेय, नीलम चौधरी, श्रीमती मीनू सिंह, चमन सिंह, दीपक शर्मा, दिलशाद अफसर, भुवनेश्वर भारती, अमित सिंह सहित कांग्रेसी उपस्थित रहे।