संतकबीरनगर। खलीलाबाद ब्लाक की ब्लाक प्रमुख प्रमिला देवी के सौजन्य से खलीलाबाद नगर के बैंक चौराहे पर सदस्यता अभियान कैंप लगाया गया। इसमें मुख्य अतिथि जनपद के जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव रहे सदस्यता अभियान में संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी सदस्यों वाली पार्टी है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में निरंतर विकास हो रहा है देश ही नहीं विदेशों में भी भारत एक मजबूत देश बन गया है। जिससे प्रभावित होकर देश का प्रत्येक नागरिक पार्टी से जुड़ रहा है। खलीलाबाद ब्लाक की ब्लाक प्रमुख प्रमिला देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नीतियों से प्रभावित होकर देश के सभी वर्ग के लोग भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं। प्रधानमंत्री के कार्यों को सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास देश का समग्र विकास किया है। जिससे देश का प्रत्येक नागरिक खुशहाल है। नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान का कैंप नगर के प्रमुख स्थानों पर लग रहा है जिसमें अधिक से अधिक लोगों को आनलाइन के माध्यम से सदस्य बनाया जा रहा है। जो 20 नवंबर तक चलेगा। बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम में गणेश जायसवाल, प्रमिला देवी ब्लाक प्रमुख खलीलाबाद नित्यानंद प्रतिनिधि ब्लाक प्रमुख, सतविंदर पाल सिंह नगर अध्यक्ष, मुरलीधर जायसवाल, विष्णु मिश्रा, कमलेश जायसवाल, हिमांशु राय, मुरली चौरसिया, उर्मिला त्रिपाठी, किरण प्रजापति, सुनीता अग्रहरी, उषा पाण्डेय, बलराम गुप्ता, संजय पाण्डेय, विनय मिश्रा, देवी प्रसाद पाण्डेय, अनिल पाण्डेय, साधु गुप्ता, विवेकानंद वर्मा, अजय चौरसिया, बलराम गुप्ता सहित भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।