सूर्योदय को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने किया नमन
संतकबीरनगर। नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा ख़लीलाबाद शहर के सभी छठ घाटों पर पहुँच लोगो को सूर्य की उपासना के महापर्व छठ की शुभकामनाएं दिया और छठ्ठी मैया का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि छठ एक ऐसा पर्व है, जहां समानता और सद्भाव की अनूठी बानगी देखने को मिलती है। प्रकृति से प्रेम, सूर्य और जल की महत्ता का प्रतीक यह पर्व पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश देता है। इस अवसर पर सभासद विनोद जायसवाल, सुनील प्रजापति, त्रिभुवन गुप्ता, मो.असलम, सुनील गुप्ता, शैलेश गौतम, दुर्गा पाण्डेय, मनोज सिंह, भगवान दास वर्मा, अवधेश चौरसिया, राजन यादव, अश्वनी चौरसिया, रविंद्र यादव, अनिल पासवान, अनूप चौरसिया आदि लोग उपस्थित रहे।