फायर बिग्रेड के कर्मियो ने कई घंटे मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, मौके पर पहुॅचेे एसपी
संतकबीरनगर। पूर्वाचल की मशहूर कपड़ा मंडी बरदहिया बाजार के एक गोदाम में बीते शुक्रवार की देर रात अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गयी। आग के विकराल रूप बढ़ता देखकर हर कोई भयभीत हो गया था। फायर कर्मियों एवं आस पास के लोगों और पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग के इस कहर में 1.5 करोड़ रूपये का ऊनी कपड़ा जलकर राख हो गया। पीड़ित व्यापारियों का रो-रो कर बुरा हाल है। रात्रि में पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। शनिवार की सुबह तहसीलदार खलीलाबाद शेख आलमगीर ने लेखपालों के साथ मौके पर पहुंचकर पीड़ित व्यापारियों से जानकारी ली और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। पीड़ित व्यापारी अर्जुन सिंह, फूलचन्द सिंह, सुनील कुमार निवासीगण जनपद कौशाम्बी, वीरेन्द्र, कमलेश कुमार, मुकेश कुमार निवासीगण नेहिया खुर्द थाना कोतवाली खलीलाबाद, प्रदीप शाह, परमानंद यादव, लाल जी यादव, फूलचन्द्र विपिन थाना महुली सहित अन्य ने बताया कि बरदहिया बाजार में गोदाम ले रखा है। जहां से वह थोक का दोनों कारोबार करते हैं। पीड़ित व्यापारियों ने बताया कि बीते शुक्रवार की देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गयी। आग का विकराल लेकर बढ़ता गया। आसपास के लोगों द्वारा फायर विभग को सूचित किया। मौके पर पहुंचे फायर विभाग के कर्मियों, पुलिस कर्मियों एवं आसपास के लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग पर तो किसी तरह से काबू पाया गया। व्यापारियों ने बताया कि अलग-अलग 10 लाख रूपये, 20 लाख रूपये, 18 लाख रूपये, 35 लाख रूपये ऐसे ही सभी का मिलाकर कुल करीब रू0 1.5 करोड़ का ऊनी कपड़ा जलकर राख होने का अनुमान लगाया जा रहा है। पीड़ित व्यापारियों ने कहा कि अभी तक यह अनुमान नहीं लगाया गया है कि किस व्यापारी का कितना ऊनी कपड़ा जलकर राख हुआ है क्योंकि ठंडक के सीजन को देखते हुए सभी के द्वारा ऊनी कपड़ो की खरीदारी करके गोदाम में गत दिवस रखवाया गया है। आग की इस घटना को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ ने रात्रि में पहुंकर व्यापारियों का हालचाल लिया और घटना के सम्बन्ध में पूछताछ की।