संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिले के सभी फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षों ने सोमवार को कार्यकर्ताओं के साथ डीजल-पेट्रोल व महंगाई को लेकर बैलगाड़ी एवं पैदल जुलूस निकाल कर जोरदार प्रदर्शन करते हुए विरोध किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण चन्द्र पाण्डेय ने कहा कि महंगाई से जनता त्रस्त है। पेट्रोल डीजल की बढ़ोत्तरी से सामानो के दामो में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। वही किसान डीजल के बढते दामो से खेती किसानी के काम नही कर पा रहा है। किसान परेशान है लेकिन तानाशाह हुकूमत करने वाले प्रदेश के मुख्यमंत्री गरीब जनता के हित में कोई भी निर्णय लेने में सक्षम नही है। हर तरफ से विफल साबित हो रही है। युवक कांग्रेस का नेतृत्व अहमद जमाल, दलित प्रकोष्ठ का नेतृत्व पंकज राव, पिछड़ा प्रकोष्ठ का नेतृत्व यमुना प्रजापति, एनएसयूआई का नेतृत्व नमन सिंह ने किया सेवादल का नेतृत्व मदन दास ने किया व महिला कांग्रेस का नेतृत्व महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती मीनू सिंह ने किया। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी फ्रंटल संगठनों के साथ पूरी ताकत से नेतृत्व कर रहे थे। कार्यक्रम के बाद फ्रंटल संगठनों का नेतृत्व कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष प्रेमचंद पाण्डेय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मोदी सरकार पूरी तरह से महंगाई रोकने में नाकाम है। डीजल-पेट्रोल का दाम 100 के पार हो गया है। रसोई गैस ने घर का बजट बिगाड़ के रख दिया है लोगों के पास रोजगार नहीं है नोटबंदी के बाद से ही लोगों के जेब खाली पड़े हैं। केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी सरकार लोकतंत्र को ताक पर रखकर हर कीमत पर सत्ता हथियाने में लगी है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अगर पेट्रोल-डीजल की कीमतें तत्काल रुप से भाजपा की सरकार कम नहीं करती है तो कांग्रेस कार्यकर्ता बृहद आंदोलन के लिए मजबूर होगा और यह लड़ाई प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लड़कर भाजपा सरकार का ईट से ईट बजाने का काम कांग्रेस कार्यकर्ता करेगा। मोदी और योगी के जुमलेबाजी से प्रदेश की ही नहीं पूरे देश की जनता तंग आ चुकी है। धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष दिलशाद अफसर, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र कन्नौजिया, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती शान्ति देवी, मोहम्मद नजीर, अजय सिंह, सुनील कुमार पाण्डेय, ब्लॉक अध्यक्ष भुनेश्वर भारती, चंद्रमणि त्रिपाठी, संजय तिवारी, संजय पाठक, निसार अहमद, जिला उपाध्यक्ष नीलम चतुर्वेदी, सोशल मीडिया के अमित राय, प्रदेश सेवा दल प्रदेश सचिव नोमान अहमद, सचिव पुनीत तिवारी, राजीव गोंड, श्रीराम, सुग्रीव पासवान, परशुराम सिंह, नसीम खान, सलमान, प्रशांत सिंह, रेहान, परवेज, बिट्टू सिंह, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष राम लौट, बिनोद गिरी, अमित कुमार सिंह, प्रदुम, सौरभ श्रीवास्तव सहित काग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।
पर्यावरण को बचाने के लिए प्रयास का किये प्रशंसा संतकबीरनगर। नगर पंचायत मगहर कस्बा में स्थापित एम0आर0एफ0 सेन्टर की स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुॅची नगर पंचायत अध्यक्षा मगहर श्रीमती अनवरी बेगम ने एफ0आर0एफ0 सेन्टर की प्रशंसा करते हुए कहा कि यूनिट स्थापना से पर्यावरण को सुरक्षित रखने का एक अच्छा इन्तजाम है। उन्होंने सेन्टर के अधिकारियों एवं कार्य करने वाले कर्मचारियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि नगर पंचायत मगहर उनके सहयोग के लिए सदैव खड़ी है। जो भी उनकी जरूरत होगी वह नियमानुसार पूरा किया जायेगा। उन्होंने मगहर नगर पंचायत के निवासियों से अपील किया है कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने में अपना योगदान दें। घरों में कूड़ा गीला व सूखा अलग-अलग रखे व पॉलिथीन के प्रयोग से बचे। अपने अगल-बगल पड़ोसियों को भी जागरूक करें। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि/पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नूरूज्जमा अंसारी, सभासद अवधेश सिंह, सभासद कृष्ण चन्द, सभासद अतुल श्रीवास्तव, सभासद प्रतिनिधि असअद, सभासद प्रतिनिधि अहमद अली, सभासद प्रतिनिधि सुहेल अहमद, बेलहर सभासद मोहम्मद समीर, लिपिक संजय दूबे, आलोक कुमार, विशा...