योगी सरकार के 4 वर्ष कार्यकाल का सपाईयो ने किया विरोध प्रदर्शन
संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आहवान पर सपा नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 4 वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर पोल खोलो अभियान के लिए शुक्रवार को खलीलाबाद पुरानी तहसील के निकट एक धरना प्रदर्शन का आयोजन किया था लेकिन जिला प्रशासन ने सख्त रूख अपनाते हुए सपा नेताओ को घरो से ही सुबह के समय हिरासत में ले लिया। सभी सपा नेताओ को दोपहर बाद छोड़ा गया। पुलिस के इस कार्यशैली से सपाईयो ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कड़ी आलोचना की है। शुक्रवार की सुबह सपा जिलाध्यक्ष गौहर अली खाॅ को पुलिस ने उनके आवास से पकड़ लिया वही समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जयराम पाण्डेय, मनोज राय सहित दर्जनो सपा नेताओं को साइकिल यात्रा निकालने के दौरान पुलिस ने हिरासत में लिया। सपा पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, जिला पंचायत सदस्य राजेन्द्र यादव, महिला नेत्री शकुन्तला देवी, रामदरश यादव, राजमन यादव, अजीम खान, लालबहादुर यादव, बबलू यादव, प्रमोद यादव सहित सपा नेताओं को प्रदर्शन करने के दौरान पुलिस ने पकड़ा। दोपहर बाद सभी सपा नेता पुलिस के हिरासत से रिहा किये गये।