संतकबीरनगर। मंगलवार को पक्षी विहार कार्यालय के निकट झील किनारे बर्ड फेस्टिवल डे व विश्व आर्द्र भूमि दिवस मनाया गया। कार्यक्रम पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा आयोजित किया गया था। मुख्य अतिथि मेंहदावल विधायक राकेश सिंह बघेल ने पर्यावरण व पक्षी संरक्षण के लिए लोगो का आवाहन किया। विधायक राकेश सिंह बघेल ने कहा कि झील के विकास के लिए वन विभाग द्वारा किया गया यह महत्वपूर्ण आयोजन निश्चित ही सराहनीय है। कहा कि झील के किनारे बसे हुए गांव के लोगो की एक समिति वन विभाग द्वारा बनाई गई थी। पूर्व में बनी इन समितियों को पुनः पुनर्जीवित किया जाना चाहिए। प्रकृति का दोहन मानवता के लिए खतरनाक है। विकास से झील किनारे रहने वालों की जीविका के साधन बढ़ेंगे। लोगो के आय का द्वार खुलेगा। क्षेत्र के लिए बखिरा झील वरदान साबित होगा। डीएम श्रीमती दिव्या मित्तल ने कहा कि बखिरा झील का विकास होने से इस क्षेत्र में रोजगार की असीम सम्भावनाओ का द्वार खुल सकेगा। प्रकृति ने मानव समाज को उपभोग के लिए तमाम वस्तएं दी है, किन्तु मानव बिकास के नाम पर इनका अंधाधुंध दोहन करने लगा है। हरे वृक्षो का कटान, जीव हत्या, पक्षियों का शिकार समेत तमाम प्रकृति विरोधी कार्य लोगॉ द्वारा किया जा रहा है। इससे असंतुलन उतपन्न हो गया है। इस अंसतुलन को दूर करने के लिए मानव समाज को आगे आना होगा। पक्षी बिहार के विकास के लिए शासन कृत संकल्पित है। इस अवसर पर मुख्य वनसंरक्षक वीके चोपड़ा, वन संरक्षक बस्ती एपी पाठक, डीएफओ टी रँगाराजू, एसडीओ अरुण कुमार श्रीवास्तव, रेंजर रविन्द्र सिंह, उपेंद्र कुमार, दिलीप तिवारी, जयराम, परमेश्वर, रामनिधि तिवारी, केपी तिवारी, मनीष पाठक, कुँवरजीत सिंह, समेत अन्य लोग रहे।