संतकबीरनगर। अंकुर संस्था की एक आवश्यक बैठक साहित्यिक कार्यक्रम समन्वयक डॉ सूर्यनाथ पाण्डेय के आवास पर रविवार को सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का प्रारंभ संस्था के संरक्षक एवं कार्यकारी अध्यक्ष वी के मणि त्रिपाठी ने संस्था के स्थापना काल 1989 से अद्यतन संस्था के विविध कार्यो एवं गतिविधियों पर प्रकाश डाला। डॉ सूर्यनाथ पाण्डेय, समन्वयक साहित्यिक समिति ने नववर्ष पर केंद्रित अपनी कविता द्वारा संस्था के नवीन सदस्यों का स्वागत किया। डॉ पाण्डेय ने वर्ष 2020 की विसंगतियों को छोड़ 2021 की मंगलकामनाएँ किया। कार्यक्रम का प्रारंभ अंशिका वर्मा एवं प्रियंका पाण्डेय के भजन से होता हैं। स्नातक तृतीय वर्ष की छात्रा सुप्रिया दुबे ने अपनी स्वरचित रचना का पाठ किया। शिव कुमार सिंह पूर्व कार्यालय अध्यक्ष हीरालाल पीजी कालेज ने मानस की पंक्तियों का पाठ किया। कार्यक्रम में डॉ अमरनाथ पाण्डेय, डॉ प्रमोद कुमार त्रिपाठी, अवधेश पाण्डेय, अरुण सिंह, राजेश यादव, डॉ मनोज शुक्ला, डीसी पाण्डेय, सत्येंद्र मिश्रा, शिवाजी गुप्ता, अजय पाण्डेय आदि ने अपनी अपनी काव्य रचनाओं को प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अंकुर संस्था की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें डॉ नितेन्द्र शुक्ला को अध्यक्ष, किशोर वर्मा, डॉ अखण्ड प्रताप सिंह एवं दिनेश नायक को उपाध्यक्ष, डॉ सूर्यनाथ पाण्डेय को कार्यक्रम समन्वयक, कोषाध्यक्ष घनश्याम गुप्ता को एवं मंत्री शिवाजी गुप्ता को मनोनीत किया गया। संस्था के संरक्षक मंडल में अवधेश पाण्डेय, बलराम त्रिपाठी, हीरालाल त्रिपाठी, इन्द्रदेव पाठक एवं सुभाष चन्द्र को रखा गया। संस्था के सदस्यों में डॉ प्रमोद त्रिपाठी, डॉ मनोज शुक्ला, डॉ अमरनाथ पाण्डेय, डॉ ऋषि कुमार त्रिपाठी, डॉ सुधांशु मिश्रा, बृजबिहारी मिश्रा, डॉ अजय कुमार पाण्डेय, राजेश यादव, सुप्रिया दूबे, अरुण सिंह को चुना गया। इस अवसर पर शैलेंद्र शुक्ल कमलापति, शिवकुमार सिंह, अंशिका वर्मा, प्रियंका पाण्डेय उपस्थित रहे।