संतकबीरनगर। पंचायत चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के सेमरियावां विकास खण्ड की बैठक पंचदेवरी शिवमन्दिर पर रविवार को मण्डल अध्यक्ष अनुराग तिवारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पंचायत चुनावों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिसका संचालन अनिल पांडेय ने किया। बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष और पंचायत चुनावों के जिला प्रभारी राम ललित चैधरी ने कहा कि पंचायत चुनावों को लेकर पार्टी गम्भीर है, पंचायत चुनावों में जनपद में भारतीय जनता पार्टी अधिक से अधिक सीटें जीत सके पार्टी का लक्ष्य है। जिला पंचायत सदस्य की अधिक से अधिक सीटें जीत कर पुनः जिला पंचायत अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी का ही बने। क्षेत्र पंचायत सदस्य और प्रधान पद भी अधिक से अधिक संख्या में जीते जिसमें अहम भूमिका पार्टी के सम्मानित कार्यकर्ताओं की होगी। पंचायत चुनावों में पार्टी के कार्यकर्ता ही चुनाव लडेगें। पंचायत चुनावों के सेमरियावां ब्लाक प्रभारी आनन्द त्रिपाठी ने कहा कि पंचायत चुनावों में भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनाव मैदान में उतारेगी कार्यकर्ताओं को मेहनत और लगन से पंचायत चुनावों के प्रति गंभीर होना चाहिए। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष सेमरियावां रामसागर चैधरी, गोविन्द जयसवाल, अनिल सोनी, रामपुरूषोत्म गुप्ता, संतराम वरूण, अजय तिवारी, विजय सिंह, चन्द्रशेखर प्रजापति, पुन्यात्मा जयसवाल, कन्हैया यादव, राम नयन शर्मा, अभिमन्यु चैहान, राम उग्रह निषाद सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।