संतकबीरनगर। काग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सचिन नायक का आगमन बुधवार को जनपद में हुआ। वह जनपद में काग्रेस के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर पार्टी को मजबूत किये जाने सहित अन्य बिन्दुओं पर कार्यकर्ताओं से वार्ता किया। तदोपरान्त देश के प्रधानमंत्री के कृषि कानून को काला कानून बताते हुए राष्ट्रीय सचिव सचिन नायक के नेतृत्व में काग्रेसियो ने डाक बंगले में मौजूद सांसद को ज्ञापन देने जा रहे थे कि पुलिस ने घेराबन्दी कर सभी काग्रेसियों को पकड़ लिया तथा उनके विरूद्व शान्ति भंग की कार्यवाही खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने की। काग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण चन्द्र पाण्डेय ने कहा कि भाजपा के राज में लोकतत्र की हत्या हो रही है। आज काग्रेस पार्टी को ज्ञापन देने से भी रोका जा रहा है जो बहुत ही निन्दनीय है। उन्होने कहा कि कृषि काला कानून का काग्रेसी विरोध करते रहेगे। पुलिस की गिरफ्तारी के बाद काग्रेसियों ने प्रवीण चन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में खलीलाबाद कोतवाली में थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश सचिव देवेन्द्र निषाद, दिलशाद अफसर, महेंद्र कन्नौजिया, शांति देवी, मो नजीर, अजय सिंह, सुनील कुमार पांडेय, विजय कुमार शुक्ला, फूलदेव यादव, भुनेश्वर भारती, संजय तिवारी, सुग्रीव पासवान, राजन लाला, रामलॉट यादव, मीनू सिंह, प्रशांत सिंह, दुर्गेश पाठक, दुर्गेश सिंह, श्रवण कुमार सिंह, गुड्डू उपाध्याय, ज्ञानू सिंह, अरुण पांडेय, शिवनारायण सिंह सहित काग्रेसी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल रहे।