संतकबीरनगर। जिला कांग्रेस कार्यालय पर संगठन सृजन अभियान के तहत रविवार को जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय के नेतृत्व में एक बैठक बुलाई गई। जिसमें प्रदेश महासचिव विश्वविजय सिंह एवं प्रदेश सचिव देवेन्द्र निषाद मौजूद रहे। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महासचिव विश्वविजय सिंह ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य इस अभियान के तहत 28 दिसम्बर को पार्टी स्थापना दिवस के दिन जिले के हर गांव में पार्टी का झंडा फहराया जाना है। प्रदेश सचिव देवेन्द्र निषाद ने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के बाद हम पंचायत चुनाव एवं विधान सभा चुनाव में प्रदेश में पार्टी का झंडा गाड़ने में सफल होंगे। जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय ने कहा कि संगठन सृजन अभियान का काम पूरे जिले में पार्टी के कार्यकर्ता पूरी लगन से कर रहे हैं। पार्टी स्थापना दिवस के दिन जिले के हर गांव में झंडा फहरा ने का काम हमारे कार्यकर्ता करेंगे आज के बैठक में मुख्य रूप से महेंद्र कनौजिया, शांति देवी, मो0 नजीर, दिलशाद अफसर, अजय सिंह, सुनील कुमार पांडेय, विजय कुमार शुक्ला, फूलदेव यादव, सुग्रीव पासवान, मोइन अंसारी, राजीव गोंड, श्रीराम कसेरा, विनोद गिरी, परशुराम सिंह, दिनेश बारी, सलीम मनिहार, सत्येन्द्र पांडेय, नीरज रॉय, आशिम खान, जय प्रकाश पांडेय, रमलौट यादव, सौरभ श्रीवास्तव, जमुना प्रसाद, संजय चैरसिया, शेषनाथ मोर्या, प्रशांत सिंह, अरुण पांडेय, विट्टू सिंह, गोविंद शर्मा, विजय गुप्ता, अब्दुल कलाम सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।