महिला सुरक्षा के लिए हर कदम पर पुलिस है तैयार-एसपी
जनपद के समस्त थानो में महिला हेल्प डेस्क का हुआ उद्घाटन
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशन में शुक्रवार को थाना कोतवाली खलीलाबाद में ‘‘मिशन शक्ति‘‘ अभियान के तहत जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल द्वारा महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह द्वारा महिलाओं/बालिकाओं को उनके सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया, महिलाओं/बालिकाओं में आत्मविश्वास की भावना जागृत की, पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि जनपदीय पुलिस व एण्टी रोमियो टीम द्वारा जनपद के विद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, गांव/कस्बा क्षेत्र, बाजार, पूजा पंडाल, माल, व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाकर महिलाओं/बालिकाओं को उनके सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने हेतु मिशन शक्ति के बारे में बृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है व महिलाओं/बालिकाओं के प्रति अपराध करने वालो को पुलिस की चेतावनी भी दी जा रही है। महिलाओं/बालिकाओं को अपनी शिकायत दर्ज करवाना के लिए थानो पर गठित महिला हेल्प डेस्क, वीमेन पावर हेल्पलाइन-1090, महिला हेल्प लाइन-181, पुलिस कंट्रोल नंबर-112, चाइल्ड हेल्पलाइन- 1098 आदि के बारे में जानकारी दी गई। मिशन शक्ति के तहत जनपद मे सराहनीय/प्रशंसनीय कार्य करने के लिए ई0ओ0 खलीलाबाद श्रीमती बीना सिंह, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डा0 शालिनी सिंह व प्रभारी एंटी रोमियो टीम श्रीमती गौरी शुक्ला सहित कुल 15 महिला पुलिस कर्मियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं को उनके द्वारा अच्छा कार्य करने के लिए उन्हे प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम मे जनपद के समस्त थानों पर मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया गया व महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर नगर पंचायत मगहर अध्यक्षा श्रीमती संगीता वर्मा, सी0ओ0 सदर गयादत्त मिश्र, इस्पेक्टर कोतवाली मनोज कुमार पाण्डेय, एलआईयू इंस्पेक्टर त्रिलोचन त्रिपाठी, डीपीओ श्वेता त्रिपाठी, विजयश्री उपस्थित रही। खलीलाबाद कोतवाली में महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन शिक्षिका श्रीमती सोनिया ने किया। इसी क्रम में सेमरियावा प्रतिनिधि के अनुसार शुक्रवार को दुधारा थाना परिसर में मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कई विद्यालयों की छात्राओं ने भाग लिया। थाना दुधारा परिसर में शुक्रवार को मिशन शक्ति के तहत महिलाओं तथा स्कूली लड़कियों पर हो रहे अत्याचार को देखते हुए जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अवध गर्ल्स इंटर कालेज कड़जा की प्रधानाचार्या नाहीद जमाल ने महिला हेल्पडेस्क का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि समाज में नारी का महत्वपूर्ण स्थान है महिलाओं और लड़कियों पर अत्याचार हो रहा है। यह अत्याचार तभी रूक सकता है जब महिलाएं और लड़कियां जागरूक होगी।
पर्यावरण को बचाने के लिए प्रयास का किये प्रशंसा संतकबीरनगर। नगर पंचायत मगहर कस्बा में स्थापित एम0आर0एफ0 सेन्टर की स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुॅची नगर पंचायत अध्यक्षा मगहर श्रीमती अनवरी बेगम ने एफ0आर0एफ0 सेन्टर की प्रशंसा करते हुए कहा कि यूनिट स्थापना से पर्यावरण को सुरक्षित रखने का एक अच्छा इन्तजाम है। उन्होंने सेन्टर के अधिकारियों एवं कार्य करने वाले कर्मचारियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि नगर पंचायत मगहर उनके सहयोग के लिए सदैव खड़ी है। जो भी उनकी जरूरत होगी वह नियमानुसार पूरा किया जायेगा। उन्होंने मगहर नगर पंचायत के निवासियों से अपील किया है कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने में अपना योगदान दें। घरों में कूड़ा गीला व सूखा अलग-अलग रखे व पॉलिथीन के प्रयोग से बचे। अपने अगल-बगल पड़ोसियों को भी जागरूक करें। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि/पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नूरूज्जमा अंसारी, सभासद अवधेश सिंह, सभासद कृष्ण चन्द, सभासद अतुल श्रीवास्तव, सभासद प्रतिनिधि असअद, सभासद प्रतिनिधि अहमद अली, सभासद प्रतिनिधि सुहेल अहमद, बेलहर सभासद मोहम्मद समीर, लिपिक संजय दूबे, आलोक कुमार, विशा...