कांग्रेसियों ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण चन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में किसानों की समस्याओं एवं धान खरीदारी में हो रही अनियमितता को लेकर राज्यपाल को संबोधित जिलाधिकारी को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। कांग्रेसियों ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने सरकार विरोधी नारेबाजी की और ज्ञापन सौंपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों की कमर तो पहले से ही तोड़ रखी है। वर्षा की वजह से धान की फसल अगर अच्छी हुई तो सरकार किसान के धान को निर्धारित मूल्य पर भी नहीं खरीद रही है। नमी के नाम पर किसान के साथ धोखा ही रहा है बिचैलिए औने पौने दामों पर किसान को लूट रहे हैं भुगतान के लिए भी किसान परेशान है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अन्नदाता किसान के साथ अगर सरकार अन्याय नहीं बंद करती हैं तो कांग्रेस पार्टी किसान हित की आर पार की लड़ाई पूरे देश में लड़ने के लिए तैयार है। ज्ञापन देने के दौरान महेंद्र कन्नौजिया, दिलशाद अफसर, शांति देवी, अजय सिंह, सुनील कुमार पाण्डेय, विजय कुमार शुक्ला, फूलदेव यादव, भुनेश्वर भारती, गोपाल मिश्रा, बाल मुकुंद मिश्रा, संजय पाण्डेय, सुग्रीव पासवान, मो0 नजीर, राजीव गोंड, अहमद जमाल, परशुराम सिंह, शमशाद, सलीम, मनिहार, श्रीराम कसेरा, विनोद गिरी, निसार अहमद, रहमान, प्रशांत सिंह, नमन सिंह, बिट्टू सिंह, संजय, रमलौत यादव, आयाजुल हक, कमलेश राजभर, तनवीर अहमद, आशिम खान, दिनेश बारी, अंगूर पाण्डेय, सहित कांग्रेसी शामिल रहे।