संतकबीरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में सेवा सप्ताह के अवसर पर खलीलाबाद सामुदायिक केंद्र पर निशुल्क नेत्र परीक्षण व चश्मा का वितरण किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्रीराम चैहान ने जरूरतमंद लोगों को चश्मा वितरित किये। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव, डॉक्टर के पी सिंह, भाजपा जिला महामंत्री विवेकानंद वर्मा, अनिरुद्ध निषाद, मंत्री प्रशांत मिश्रा, मनीराम यादव, राम नयन शर्मा, राजेश गुप्ता, आलोक सिंह, राजीव गुप्ता, राम मोहित यादव, दिनेश सिंह सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।