संतकबीरनगर। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता अपने निरीक्षण का क्रम जारी रखते हुए सोमवार को जनपद में सबसे ज्यादा जरूरी विषय वर्तमान समय में स्वास्थ्य सेवा है। स्वास्थ्य सेवाओ के क्रियान्वयन की स्थितियो को समय-समय पर वह स्वंय सत्यापन करते है। जो भी कमिया मिलती है उसे दूर किये जाने का निर्देश देते है। इसी क्रम में उन्होने आज जिला मुख्यालय स्थित संयुक्त जिला अस्पताल सभी एमसीएच वेंटिलेटर विंग को चेक किया। इस दौरान सीएमओ डा0 हरगोविन्द सिंह, सीएमएस डा0 वाई0पी0 सिंह मौजूद रहे। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने मरीजो के लिए लगाये गये वेंटिलेटर को चलवाकर देखा। उनके निरीक्षण में साफ-सफाई में कमियाॅ पाई गई और दुरूस्त किये जाने का निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान जगह-जगह पर उन्हे सोशल डिस्टेंस नही दिखाई दिया। उन्होने हर जगह टोकते हुए नजर आये लोगो को सचेत किये कि लोगो के मध्य में डिस्टेंसिग (सामाजिक दूरी) अवश्य रहना चाहिए। इन दूरियो के माध्यम से वैश्विक महामारी कोरोना पर नियंत्रण पा सकते है। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता दोपहर बाद पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह के साथ खलीलाबाद शहर के टीचर कालोनी पहुॅचे यह एरिया कंटेनमेंट जोन है। इस एरिया में अधिकांश सरकारी सेवारत डाक्टर सहित अन्य लोग है। जिलाधिकारी का विशेष उद्देश्य यह रहा कि कंटेनमेंट जोन में सामाग्री पहुॅच रही है कि नही उसे चेक किया गया। इस एरिया से सेवानिवृत्त ओएसडी के अलावा वरिष्ठ अधिवक्ता के परिवार सहित कई लोग कोरोना संक्रमित पाये गये। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने एहतियात के तौर पर टीचर कालोनी में लोगो को जागरूक किया।