संतकबीरनगर। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण चन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में शुक्रवार को कानपुर की दुखद घटना पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कांग्रेस संसदीय कार्यालय पर शहीद पुलिस कर्मियो को श्रद्वाजलि अर्पित कर उनके आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखा। शहीद पुलिस कर्मियो को श्रद्वाजलि देने के उपरान्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण चन्द्र पाण्डेय ने कहा कि कानपुर की घटना बहुत ही दुखद है। शोक सभा में अजय सिंह, सुनील कुमार पाण्डेय, संजय चैरसिया, शेषनाथ मौर्य, प्रशान्त सिंह, विजय शुक्ल, अरूण पाण्डेय, राजीव गौड, गोविन्द शर्मा, शशि शर्मा, गुड्डू उपाध्याय सहित काग्रेसी शामिल रहे।