जिला विकास अधिकारी से ग्राम पंचायतो की जाॅच न करायी जाय, दूसरे अधिकारी को करें नामित
संतकबीरनगर। ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में ग्राम प्रधानो ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर जिला विकास अधिकारी के कार्यशैली एवं व्यवहार की शिकायत की है। ग्राम प्रधानो ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा है कि ग्राम पंचायतो में हो रहे विकास कार्यो की जाॅच किसी दूसरे अधिकारी से कराया जाय। डीडीओ द्वारा जनप्रतिनिधियो से अमर्यादित शब्दो में वार्ता करें यह ठीक नही है। जिलाधिकारी को दिये गये ज्ञापन में ग्राम प्रधान मानवेन्द्र प्रताप सिंह, सोमेन्द्र प्रसाद, अशोक चैधरी, इमिरता देवी, सुरेन्द्र कुमार, आशुतोष, अवनीश, मालती देवी, राजू, बासदेव मिश्रा, बदरूदुजा, धर्मेन्द्र, रामसनेही गुप्ता, राम प्रसाद, रामसहाय, नरेन्द्र नाथ, रविन्द्र कुमार सहित ग्राम प्रधानो ने कहा है कि गत 29, जून को ग्राम भाटपार खलीलाबाद में डीडीओ द्वारा जाॅच की जा रही थी। इस दौरान डीडीओ द्वारा सम्मानित प्रधान को हड़काकर जनसमुदाय के समक्ष अमर्यादित शब्दो से बेईज्जत किये। जो बहुत ही निन्दनीय है सर्वाजनिक रूप से जनप्रतिनिधियो के मान-सम्मान को ठेस पहुचाना लोकतन्त्र का हनन है। ग्राम प्रधानो ने कहा कि शिकायत एवं विकास कार्यो की जाॅच अधिकारी स्वतन्त्रता रूप से करे। इसमें किसी भी प्रधान को ऐतराज नही है जो भी जाॅच में उन्हे कमी मिले उस पर विधिक कार्यवाही करने के लिए अधिकारी स्वतन्त्र है लेकिन सर्वाजनिक रूप से जनप्रतिनिधि/ग्राम प्रधान को असंसदीय शब्दो के बेइज्जत करना ठीक नही है। ग्राम प्रधानो चेतावनी भी दिया है कि यदि जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) के कार्यशैली का यही रवैया रहा तो उनकी शिकायत मुख्यमंत्री से की जायेगी।