संतकबीरनगर। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद लगातार कोरोना वैश्विक महामारी को रोकने के लिए कोरोना योद्वा के रूप में अपना योगदान प्रदान कर रहा है। इस योगदान में सर्वाधिक भूमिका नगर पालिका के सभी कर्मियो की है। जिसकी प्रशंसा समय-समय पर समाजसेवी संस्था, जिला प्रशासन, आम जनमानस करते है। लाॅकडाउन लागू होने के बाद निरन्तर नगर पालिका परिषद खलीलाबाद ने नगरीय क्षेत्र में जन राहत को प्रदान करने के लिए ई0ओ0 खलीलाबाद श्रीमती बीना सिंह के कुशल निर्देशन में सभी अधीनस्थ अधिकारियो एवं कर्मचारियो ने अपना भरपूर योगदान दिया है। पूरे खलीलाबाद को सेनेटाइज समय-समय पर करते है। इस योगदान में सामान्य रूप में नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा भी नगरवासियो की सेवा में लगे रहते है। इसी क्रम में नगर पालिका क्षेत्र खलीलाबाद के जिन-जिन स्थानो पर कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे है उस एरिया को बकायदा सेनेटाइज किया जा रहा है। जिसकी मानीटरिंग सम्बन्धित पंकज बाबू करते है। वह अपने कर्मचारियो के साथ रविवार को शिखा हास्पिटल, आनन्दा हास्पिटल, मीट मण्डी, माली टोला को सेनेटाइज किया।