संतकबीरनगर। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू की रिहाई नही हुई तो कांग्रेस पार्टी गिरफ्तारी के विरोध में अभियान चलायेगी। श्री पाण्डेय मंगलवार को जिला संसदीय कार्यालय पर मीडिया से वार्ता करते हुए उक्त बातें कही। इस दौरान कांग्रेसियो ने आगे की रणनीति भी बनाया है। जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण चन्द्र पाण्डेय ने कहा कि मजदूरो की मदद करने के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू कार्य कर रहे थे और इस दौरान तानाशाही योगी सरकार ने कांग्रेसियो के ऊपर फर्जी मुकदमें में जेल भेज दिया। उन्होने कहा कि न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है प्रदेश अध्यक्ष को अवश्य जमानत मिलेगा। उन्होने कहा कि यदि दर्ज हुए फर्जी मुकदमा वापस नही लिया तो कांग्रेसी वृहद आन्दोलन के लिए बाध्य होगे। प्रेसवार्ता के दौरान शान्ति देवी, सुनील पाण्डेय, चमन सिंह, अजय सिंह उपस्थित रहे।