संतकबीरनगर। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता रविवार को जनपद के एल-1 फैसिलिटी हास्पिटल सेंट थाॅमस में पहुॅचकर कोविड-19 का पालन करते हुए पीपीई किट पहनकर अस्पताल में भर्ती कोरोना पाॅजिटिव मरीजो के वार्ड में पहुॅचकर उनसे वार्ता किया। उनके कुशल क्षेम को जानते हुए जिलाधिकारी ने हौसला बढ़ाते हुए कहा कि लगातार मरीज स्वस्थ हो रहे है उसी कड़ी में आप सभी भी शीघ्र अतिशीघ्र स्वस्थ होकर रिपोर्ट आने के बाद अपने घरो को वापस जाएगे। उन्होने अस्पताल में किसी तरह की समस्याये है कि नही उसके विषय में मरीजो से जानकारी ली। जिलाधिकारी के इस सराहनीय पहल पर मरीजो ने उनकी प्रशंसा करते हुए उनके प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान एल-1 अटैच फैसिलिटी के नोडल डा0 एस0डी0 ओझा उपस्थित रहे। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने बताया कि मरीजो से भेंट करने का उद्देश्य यह है कि यदि मरीजो को कुछ कहना हो तो वह सीधे तौर पर उन्हे बताये हालाकि जनपद के एल-1 हास्पिटल एवं सेंट थाॅमस हास्पिटल में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजो को किसी प्रकार की असुविधा नही हो रही है। फिर भी मुखिया होने के नाते प्रथम दायित्व है कि वह मरीजो से भेंट कर उनके स्वास्थ्य के विषय में जानकारी ले। रविवार के दिन कार्यदिवस नही रहता है इसलिए मरीजो से भेंट किये। इसी क्रम में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह खलीलाबाद शहर में भ्रमण कर दुकानो के रोस्टर एवं शान्ति व्यवस्था को देखा।