संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह के निर्देशन में जनपद में व्यापक स्तर पर हर चैराहो पर चेंकिग अभियान चलाया गया। जिसमें विशेष रूप से वाहन चलाने वाले चालक द्वारा हेलमेट व माॅस्क लगाया गया है या नही तथा उनके आने-जाने का उद्देश्य, वाहन के कागजात का गहनता से जाॅच किया गया। विशेष रूप से पुलिस द्वारा माॅस्क नही लगाने वालो का चालान करते हुए चेतावनी दिया गया कि यदि आगे से भी माॅस्क नही लगायेगे तो चालान की कार्यवाही दुगुनी की जायेगी। गोला चैकी इंचार्ज श्रीमती प्रतिभा सिंह ने बिना माॅस्क लगाये घूम रहे लोगो से जुर्माना वसूल किया तथा कड़ाई के साथ वाहनो की चेंकिग की गई।