योगी-मोदी के खिलाफ नारेबाजी कर पेट्रोल-डीजल के दामो में बढोत्तरी के वापस किये जाने का किया विरोध
संतकबीरनगर। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण चन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में सोमवार को कांग्रेसियो ने जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए केन्द्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर केन्द्र सरकारी द्वारा बढ़ाये गये पेट्रोल व डीजल के बढ़ोत्तरी दर वापस लिये जाने की मांग की है। आक्रोशित कांग्रेसियो ने कहा कि केन्द्र सरकार लाॅकडाउन के बाद अपना खजाना भरने के लिए नया तरीका अपना लिया है। किसानो, गरीबो, मजदूरो के ऊपर महंगाई का बोझ लादकर अपना खजाना भरने का कार्य कर रही है। जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजे गए ज्ञापन में जिलाध्यक्ष प्रवीण चन्द्र पाण्डेय, अजय सिंह, मोहम्मद नजीर, सुनील कुमार पाण्डेय, अहमद जमाल, श्रीमती शान्ती देवी, सीबू खान, महमूद खान, सत्येन्द्र पाण्डेय, सुग्रीव पासवान, शशि शर्मा, राजन लाला, शमशाद अंसारी, सेराज अहमद, जमशेद अख्तर, सतीश साहनी, रामशंकर साहनी, सुनील पाण्डेय, फैज अहमद, दीपक सिंह, राजीव गौड़, संजय चैरसिया, रवि शर्मा, आफताब, दीपक शर्मा सहित भारी संख्या में काग्रेसियो ने 5 सूत्रीय मांग पत्र भेजकर कहा है कि वर्तमान समय में केन्द्र सरकार द्वारा जबरिया महंगाई का बोझ किसानो पर धकेला जा रहा है। जो बहुत ही निन्दनीय है। लाॅकडाउन के बाद जनता अभी अपने आर्थिक एवं अन्य समस्याओ से जूझ कर उभर नही सकी है और इसी बीच महंगाई को चरम सीमा पर पहुचाया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि केन्द्र सरकार द्वारा बढ़ाये गये पेट्रोल व डीजल के दामो को कम किया जाय अन्यथा कांग्रेसी सड़क से सदन तक आन्दोलन करने के लिए बाध्य होगे। जिलाध्यक्ष प्रवीण चन्द्र पाण्डेय ने कहा कि पेट्रोल व डीजल पर लगने वाले उत्पादन शुल्क पर बार-बार वृद्वि करके केन्द्र सरकार पिछले 6 सालो 18 लाख करोड़ रूपया कमा लिया।