संतकबीरनगर। जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता इकठ्ठा हुए। जिलाध्यक्ष ने बताया कि श्रमिको मजदूरों के मसीहा प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की जमानत मंजूर हो गई है। हम कांग्रेसियों के लिए यह खुशी की बात है लेकिन इसी बीच पिछले 50 सालो में भारत-चीन बार्डर से बहुत ही दुखद समाचार मिला है हमारे 20 जवान अपने सीमाओं की रक्षा करते हुए शहीद हो गए हैं। हम सबसे पहले अपने वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और पूरी कांग्रेस पार्टी सेना और सरकार के साथ खड़ी है और हम सभी कांग्रेस के लोग केंद्र की भाजपा सरकार से मांग करते हैं कि प्रधानमंत्री अपनी चुप्पी तोड़ते हुए इस घटना को गंभीरता से लेते हुए सभी विपक्षी पार्टियों के साथ बैठक करके चीन को सबक सिखाने का काम करे। क्योंकि देश की जनता और पूरी कांग्रेस पार्टी सेना और सरकार के साथ चट्टान की तरह खड़ी है। जिला कांग्रेस कार्यालय पर सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट का मौन रखा और अपने वीर सपूतों को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजय सिंह, सुनील कुमार पाण्डेय, चंद्रप्रकाश पाण्डेय, शांति देवी, प्रशांत सिंह, विजय कुमार, संजय चैरसिया, राजीव गोंड, भुनेश्वर भारती, शेषनाथ मौर्या, गोविंद शर्मा, महेंद्र कन्नौजिया, शशि शर्मा, अहमद जमाल, शमशाद रेहान, अज्जू भाई, मो0 नजीर, सतेंद्र पाण्डेय, रहीम अंसारी, गोपाल जी मिश्रा, नुरुल हूदा, आशिम खान आदि लोग मौजूद रहे।