संतकबीरनगर। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह सोमवार को अपर जिलाधिकारी संजय कुमार पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक असित श्रीवास्तव के साथ बनकटिया स्थित ट्रांजिट कैम्प में पहुॅचकर लगातार आने वाले प्रवासियों के व्यवस्थाओ को देखा। वहाॅ पर डयूटी में लगे नोडल अफसरो मजिस्ट्रेट से जानकारी ली। जिलाधिकारी ने अधीनस्थो को निर्देश दिया कि शासन के आदेशो का अनुपालन कराया जाय। इस व्यवस्था में किसी प्रकार का मजदूरो को भी असुविधा न हो इसका भी ध्यान रखे। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक ब्रजेश ंिसह तदोपरान्त मेंहदावल तहसील के नगर पंचायत प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे कम्युनिटी किचन को जाॅचा। उन्होने तहसीलदार मेंहदावल प्रियंका चैधरी से जानकारी ली। उन्होने क्वारंटीन किये जाने के लिए स्कूलो का निरीक्षण किया। दोनो अधिकारियो ने तहसील मेंहदावल के पुलिस प्रशासन के अधिकारियो को निर्देश दिया कि लाॅक डाउन का पालन कराया जाय। जाॅच के दौरान मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप इंस्टाल है या नही इसकी भी जाॅच कड़ाई के साथ किया जाय। अलग-अलग चल रहे कम्युनिटी किचन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भोजन बनाने वाले कर्मियों को सैनिटाइजर से हाथ स्वच्छ करने तथा मास्क का प्रयोग करने के साथ-साथ किचन में व बाहर स्वच्छता के प्रति जागरूक होने को कहा। उन्होंने कहा कि देश वैश्विक आपदा से गुजर रहा है कोरोनावायरस को हम तभी मात दे पाएंगे जब लाक डाउन का पालन करते हुए अपने घरों में रहेंगे तथा हाथ को कुछ अंतराल के बाद साबुन व सैटेलाइजर से साफ रखें तथा शासन प्रशासन की मदद करें।