संतकबीरनगर। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह मंगलवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रो में भ्रमणशील रहे। उन्होने महत्वपूर्ण बिन्दुओ पर जायजा लेते हुए अधीनस्थ पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता निरीक्षण से पूर्व सीएमओ कार्यालय में वरिष्ठ चिकित्सको के साथ बैठक कर कोविड अस्पताल के टीमो के समय सारिणी में परिवर्तन किये जाने पर निर्देश दिया। उन्होने निर्देश दिया कि अब टीम एक्टिव से होम क्वारंटाइन से सीधे जायेगी उस विषय पर कार्य में क्रियान्वयन किये जाने पर चर्चा की गई। डाक्टरो व स्वास्थ्य कर्मियो के बीच बेहतर तालमेल रखने की आवश्यकता है। जिस पर निर्देश दिया गया सहित अन्य बिन्दुओ पर चर्चा की गई। दोनो अधिकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग टेमा बार्डर का निरीक्षण किया। अब बार्डर पर सामान्य स्थिति पायी गई। नवीन सब्जी मण्डी खलीलाबाद में अस्थायी पुलिस चैकी से सब्जी मण्डी में होने वाले भीड़ की जानकारी ली गई। अधिकारियो ने बेलहर थाना क्षेत्र के ग्राम मंझरिया पठान व भरपुरवा में होम क्वारंटाइन का निरीक्षण किया गया। डीएम-एसपी ने बनकटिया स्थित ट्रांजिट सेन्टर का भी निरीक्षण किया।