मण्डलायुक्त बस्ती मण्डल/नोडल एवं आई0जी0 रेंज बस्ती लगातार कर रहे है भ्रमण, बाहर से आने वाले मजदूरो के व्यवस्थाओ को जाॅचा
संतकबीरनगर। लाॅक डाउन-2 के बाद पिछले दिनों एका-एक जनपद में कोरोना पाॅजिटिव के मरीजो की संख्या बढ़ने के बाद शासन ने बस्ती मण्डलायुक्त अनिल कुमार सागर बतौर नोडल अधिकारी के रूप में तैनात किया था। पिछले दो दिनो से मण्डलायुक्त बस्ती मण्डल अनिल कुमार सागर एवं आई0जी0 रेंज बस्ती आशुतोष कुमार जनपद में डेरा डाल रखे है। सुबह-शाम हर बिन्दुओं पर निरीक्षण व शाम को अधिकारियो के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश देकर अनुपालन कराया जा रहा है। आदेशो का मौके पर पहुॅचकर रेंज के अधिकारी स्वंय चेक भी कर रहे है। दोनो अधिकारी निरन्तर डीएम-एसपी के साथ रात्रि में भी भ्रमण करके हाॅट स्पाॅट स्थलो को भी देख रहे है। शासन से निर्देश मिलने के बाद यदि अधिक संख्या में जनपद में गैर प्रान्तो से मजदूरो की वापसी होने पर उन्हे क्वारंटाइन किये जाने के लिए व्यवस्थाओ को देखा तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये। नोडल अधिकारी अनिल कुमार सागर, जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संजय कुमार पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक असित श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारियो के साथ संयुक्त जिला अस्पताल पहुॅचकर मरीजो को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओ की जानकारी लिए, जनपद में आक्सीजन की मात्रा को जाना विषम परिस्थितियो में और आक्सीजन की व्यवस्था जिन संस्था द्वारा किया जाना है उसकी जानकारी लिये। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने मण्डलायुक्त बस्ती मण्डल अनिल कुमार सागर को बताया कि विभिन्न प्रान्तो से आने वाले मजदूरो के बसो को सर्वप्रथम खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के बनकटिया स्थित निर्माणाधीन जेल के सामने पर्याप्त स्थान है। जहाॅ बस मय यात्री सहित सर्वप्रथम वहाॅ लाया जायेगा तदोपरान्त वहाॅ से मजदूरो/नागरिको/छात्रो को क्वारंटीन के लिए जिला प्रशासन द्वारा बनाये गये स्थान के लिए शिफ्ट किया जायेगा। उन्होने बताया कि उक्त स्थल के लिए नोडल के रूप में डीएसटीओ एन0के0 सिंह को तैनात किया गया है। इसके अलावा डिप्टी कलेक्टर नवीन श्रीवास्तव, तहसीलदार खलीलाबाद शंशाक शेखर राय सहित अन्य अधिकारियो को बाहर से आने वाले मजदूरो की व्यवस्था को देखेगे। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने बताया कि सर्वप्रथम बाहर की बसे जेल स्थित परिसर में आयेगी तदोपरान्त सम्बन्धित तहसील के लिए रवाना होगा। उन्होने मेन स्थल पर भी चिकित्सक की टीम की व्यवस्था पुलिस फोर्स के अलावा मजदूरो के लिए पानी, शौचालय एवं खान पान की व्यवस्था किया गया है। तहसीलदार खलीलाबाद शंशाक शेखर राय ने बताया कि 32 मजदूर गैर प्रान्त से आये हुए है जिन्हे क्वांरटीन में शिफ्ट किया गया। इसी प्रकार उप जिलाधिकारी धनघटा प्रमोद कुमार ने बताया कि 1 झांसी से बस सीधे धनघटा तहसील पर पहुॅच गया। जिनमें 23 जनपद के सेमरियावा क्षेत्र के है शेष 4 अम्बेडकर नगर जनपद के है। 23 मजदूरो को भोजन कराकर उन्हें क्वारंटीन हेतु खलीलाबाद भेजा गया।