संतकबीरनगर। जिला मजिस्ट्रेट रवीश गुप्ता के निर्देश पर अपर जिला मजिस्ट्रेट वित्त एवं राजस्व संजय कुमार पाण्डेय ने लाॅक डाउन में अन्य प्रान्तो में फंसे लोग जो गृह जनपद संतकबीरनगर में आना चाहते है। उनके लिए लिंक साइड जारी किया है। उस पर आवेदन कर सकते है। प्रशासन व्यवस्था के अनुसार अन्य प्रदेशो से उन्हे वापस बुलाए जाने के लिए नियमानुसार प्रबन्ध करेगी। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि कोविड-19 हेल्प डेस्क जनपद संतकबीरनगर लिंक जारी कर दिया गया है। उस लिंक के माध्यम से अन्य प्रान्तो में फंसे लोग आवेदन कर सकते है। इसके अलावा कन्ट्रोल हेल्प नम्बर 05547-226890 व 226505 को सार्वजनिक किया है। इस नम्बर के माध्यम से भी अन्य जानकारी ले सकते है। वेबसाइट पर भी आवेदन किया जा सकता है।