संतकबीरनगर। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह लाॅक डाउन के बाद निरन्तर जनपदो के क्षेत्रो में भ्रमणशीलता बनाये रखे हुए है। इस दौरान शासन के निर्देशो का अनुपालन कराये जाने एवं कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए स्वंय जागरूक कर रहे है। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक वैश्विक महामारी बीमारी को लेकर बहुत ही संवेदनशील है। हर गतिविधियो पर नजर बनाये रखे हुए है। अधीनस्थ अधिकारी एवं पुलिस प्रशासन अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे है। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक ब्रजेश ंिसह बृहस्पतिवार को जनपद के उत्तरी क्षेत्र में भ्रमण कर ईट भठ्ठो पर पहुॅचकर मजदूरो से वार्ता कर उनके स्वास्थ्य के विषय में जानकारी ली। विशेष तौर से अधिकारियो ने मजदूरो को निर्देश दिया कि सोशल डिस्टेंसिंग (एक मीटर दूरी) बनाकर कार्य करें। कोई भी बीमारी सम्बन्धी लक्षण दिखाई तो तत्काल निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र पर चिकित्सक से स्वास्थ्य का चेकअप कराये। दोनो अधिकारियो ने क्वारंटीन केन्द्रो पर पहुॅचकर रहने वाले यात्रियो की उपस्थिति को देखा। अधिकारियो ने इस दौरान खेतो में हो रहे फसल की कटाई में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराये जाने के लिए मौके पर सत्यापन किये तथा हार्वेस्टर चालको की उपलब्धता चेक की गई। महाराजगंज से बहुत सी मशीन और चालक जनपद में उपलब्ध है पंजाब से मंगवाने की आवश्यकता नही है। अधिकारियो ने थाना बेलहरकला क्षेत्रान्तर्गत क्वारंटीन सेंटर प्राथमिक विद्यालय कौड़िया, वि0क्षे0 बेलहरकला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं के बारे मे जानकारी की गयी व गांव के लोगों को जागरुक करते हुए मास्क लगाने सहित सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए घरों मे रहने की अपील की गई। कंबाइन से कटे फसलों की पराली को ना जलाने हेतु किसानों को सख्त हिदायत दी गयी। थाना बखिरा क्षेत्रान्तर्गत ईंट भट्ठे का निरीक्षण कर काम करने वाले मजदूरों से कुशलता पूछी गयी तो काम कर रहे लोगों द्वारा बताया गया कि हम लोगों को यहां ईंट भट्ठे पर रहने व खाने पीने की कोई समस्या नहीं है। लोगों को कोरोना महामारी से बचाव हेतु सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने व मास्क पहनने हेतु जागरुक किया गया।