संतकबीरनगर। भारतीय जनता पार्टी ने स्थापना दिवस पर पूरे जनपद में अपने घरो पर पार्टी का झण्डा लहराकर मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओ ने सोशल डिस्टेंसिग का भी पालन किया। सोमवार को मेंहदावल विधानसभा के विधायक राकेश सिंह बघेल ने स्थापना दिवस पर डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हे नमन भी किया। उन्होने कहा कि भाजपा ने देश को एक नई दिशा दी है। पूरे दुनिया में मजबूत के रूप में अपना देश है। मुसीबतो के समय में भी अपने मजबूती के साथ पूरे देशवासी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ खड़े है। भारतीय जनता पार्टी की 40 वे स्थापना दिवस पर पार्टी जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। पार्टी का निर्देश के मुताबिक कम भीड़ में यह कार्यक्रम किया गया। मीडिया प्रभारी अमित श्रीवास्तव ने बताया सभी मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं पदाधिकारी ने अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा अपने छतों पर झंडा फहराया और एक दिन का उपास रखा। जिला अध्यक्ष बद्री यादव ने कहा भारतीय जनता पार्टी के लिए दल से बड़ा देश होता है। आज कोरोना जैसी वैश्विक बीमारी से पूरा विश्व प्रभावित है और देश की और प्रदेश की जनता मोदी और योगी के नेतृत्व में लड़ रहा है और हम यह जंग जीत कर रहेगे। श्री यादव ने कहा सभी कार्यकर्ताओं को हर प्रधानमंत्री राहत कोष में अपने माध्यम से अधिक लोगो को प्रेरित करे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष दयाराम, विवेकानंद वर्मा, अमरीश राय, राजेन्द्र राय, प्रशात मिश्रा, किरण प्रजापति, धनंजय पाण्डेय, सतविन्दर सिंह जज्जी, आनन्द त्रिपाठी, इंद्रासन राजभर, श्रीमन आन्नद मौजूद रहे।