संतकबीरनगर। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उ0प्र0 द्वारा संचालित जिला विज्ञान क्लब द्वारा दो दिवसीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन हीरालाल राम निवास इण्टर कालेज खलीलाबाद में प्रारम्भ हुआ। इस कार्यक्रम उद्देश्य जनपद के छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों के बीच निरन्तर वैज्ञान्ति जागरूकता का वातावरण स्थापित करने और नवीनतम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के कार्य कलापो से अवगत कराना एवं उन्हे विज्ञान के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम का आयोजन दस प्रकार के विज्ञान प्रतियोगिताओं के माध्यम से किया जा रहा है। कार्यक्रम के जनपद के बीस विद्यालयों के 1200 छात्र-छात्राए प्रतिभाग कर रहे है। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी द्वारा तथा विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने रामानुजम की प्रेरणादायक जीवनी को बताते हुए उनके गणित के क्षेत्र में किए गये कार्यो को बताते हुए उसने प्रेरणा लेने के लिए छात्र/छात्राओं को प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक ने भारत के विज्ञान एवं तकनीकी का जीवन में प्रयोग एवं महत्व को बताया तथा उपस्थित जनसमूह को वैज्ञानिक सोच अपनाने हेतु प्रेरित किया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने छात्र/छात्राओं को आर्यभट्ट, सुश्रुत, बीरबल साहनी, डा0 ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम के जीवन एवं उनके द्वारा विज्ञान के क्षेत्र में किये गये कार्यो पर विस्तार से प्रकाश डाला। शान्तनु श्रीवास्तव वैज्ञानिक इसरो द्वारा उपस्थित जनमानस को विज्ञान एवं नवीन प्रौद्योगिकी तथा उसके उपयोग के बारे में विस्तार बताया गया डी0डी0 पाण्डेय (पर्यावारणविद) ने उपस्थित जनसमूह को पर्यावरण के प्रति अपने व्याख्यान के द्वारा सचेत किया तथा प्राकृतिक संसाधनो को आवश्यकता अनुसार ही प्रयोग करने हेतु जागरूक किया डाॅ0 आर0के0 सिंह प्रवक्ता जीव विज्ञान ने व्याख्यान द्वारा छात्र-छात्राओं को वैज्ञानिक जागरूकता हेतु प्रेरित किया। निर्णायक मण्डल द्वारा विज्ञान माॅडल प्रदर्शनी, विज्ञान किटस प्रदर्शनी, विज्ञान समाचार प्रदर्शनी, विज्ञान कविता प्रतियोगिता, शैक्षिक उपकरणों की प्रदर्शनी, विज्ञान पत्रिका प्रर्दशनी भारतीय वैज्ञानिको के चित्र प्रदर्शनी आदि का अवलोकन एवं मूल्याकन किया गया। बाल विद्यालय प्रसादपुर की छात्रो द्वारा प्रस्तुत अन्धविश्वास के विरूद्व वैज्ञानिक प्रयोगो का प्रदर्शन सराहनीय रहा, इस अवसर पर जिला समन्वयक विज्ञान क्लब निशा यादव ससमन्वयक अभिषेक सिंह, प्रधानाचार्य रामकुमार सिंह, प्रधानाचार्य प्रदीप श्रीवास्तव, डा0 राजेश सिंह, राधेश्याम मिश्र, आई0डी0 दूबे, दीप नरायन चैधरी, अनिल वर्मा, शमीम अख्तर, शालिनी गुप्ता, सहबाज अहमद, उमाशंकर, लालमनि प्रसाद चैधरी उपस्थित रहे।