संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द गिरि का जिला भ्रमण कार्यक्रम के दौरान आगमन दिन में 11 बजे से पार्टी कार्यालय खलीलाबाद पर हुआ। जहाॅ पर जनपद के सभी वरिष्ठ नेतागण के साथ-साथ युवा नौजवान साथियो ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के लिए विभिन्न युवा फ्रन्टल संगठनों के गठन कर समाजवादी मिशन को आगे बढ़ाते हुए 2022 में समाजवादी सरकार बनाने पर विचार विमर्श किया गया। उपरोक्त अवसर पर समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष व मुख्य अतिथि अरविन्द गिरि ने सम्बोधित करते हुए कहा कि किसी भी संगठन को मजबूत करने के लिए अनुशासन और कर्तव्य निष्ठा और ईमानदारी की जरूरत होती है और साथ-साथ युवा शक्ति की जरूरत होती है। जहाॅ पर अनुशासन और युवा शक्ति नही होती है वह संगठन या तो टूट कर बिखर जाता है या समाप्त हो जाता है। आज झूठ फौरेब कर साम्प्रदायिक शक्तियाॅ समाज को हर तरफ से कमजोर करने पर लगी हैं जहाॅ हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने युवाओ को रोजगार छात्रो नौजवानो के लिए शिक्षा व्यवस्था व लैपटाप बेटियो के लिए कन्या विद्या धन व महिलाओं के लिए समाजवादी पेंशन, सुरक्षा हेतु 1090, यू0पी0 100, 102, 108 जैसी हजारो योजनाओ को चला कर जनता को लाभ पहुॅचाने का काम कर रहे थे, आज उन्हे समाप्त किया गया या तो कमजोर कर जनता के साथ छलावा कर खिलवाड़ किया जा रहा है। इन्ही नौजवानों के बदौलत 2022 में फिरका परस्त ताकतो को उखाड़ फेकने के साथ-साथ नौजवानो किसानो छात्रो, महिलाओ, बेरोजगारो के सहारा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी सरकार बनाने का काम करेगे। उन्होने जनपद के नौजवानो और नेतागण का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आप लोगो द्वारा दिया गया सम्मान और ऐतिहासिक स्वागत हमेशा अविस्मरणीय रहेगा। निवर्तमान जिलाध्यक्ष गौहर अली खाॅ ने कहा कि कार्यक्रम एवं स्वागत ऐतिहासिक रहा है। हम जनपद के सभी नौजवानो का आभार व्यक्त करते है और हमें पूर्ण रूप से आशा और विश्वास है कि यह नौजवानो का जोश खरोश 2022 तक बना रहे, जिससे प्रदेश में समाजवादी सरकार स्थापित हो और राष्ट्रीय अध्यक्ष पुनः मुख्यमंत्री बनकर प्रदेश के रूके हुए विकास को आगे बढ़ाये। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव राजमन यादव ने किया। कार्यक्रम को पूर्व सांसद सुरेन्द्र प्रसाद पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चैहान, अब्दुल कलाम, पूर्व प्रत्याशी जयराम पाण्डेय, जावेद खाॅ, पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, जिला उपाध्यक्ष के0डी0 यादव, निसार अहमद, वरिष्ठ नेता रामदरस यादव, कोमल यादव, जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव, जिला सचिव लाल बहादुर यादव, राम निवास यादव, वि0स0 अध्यक्ष रमेश यादव, जयराम यादव, ब्लाक प्रमुख मनोज राय, अखिलेश चैधरी, कौशल चैधरी, वकील अहमद, भोला पहलवान, इस्तेखार अहमद, बाल गोविन्द चैधरी, फारूक खाॅ, विजय यादव एडवोकेट, राजेन्द्र यादव, जिला पंचायत सदस्य, मु0 अहमद, बलिराम यादव, एकलाख अहमद, प्रवीन यादव, सर्वेश यादव, प्रमोद यादव, पूर्वाचल हरिकेश चैरसिया, श्याम विश्वकर्मा, राजाराम मौर्या, हनुमान कन्नौजिया, ई0 आनन्द प्रकाश चैधरी, युवा नेता, अजीम खाॅ, राम यादव, राहुल यादव, बादल, बालेन्दु यादव, विपिन यादव, यूसुफ कमाल, राजीव यादव, विवेक यादव, उपेन्द्र यादव, डा0 मालती यादव, श्रीमती शकुन्तला यादव, गुंजा यादव, अंजू चैहान, खुदैजा खातून, गीता देवी, सूर्य देव यादव, सूरज, फूलचन्द्र यादव, रामनयन यादव, मनोहर सिंह सहित सभी लोगो ने सम्बोधित किया।