मेंहदावल विधायक राकेश सिंह बघेल के क्षेत्र में किया भ्रमण, संयुक्त जिला अस्पताल में बनाये गये कोरोना वायरस के आइसोलेशन वार्ड का किया निरीक्षण, सीएमओ को दिया निर्देश
संतकबीरनगर। जनपद के प्रभारी मंत्री एवं राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग रवीन्द्र जायसवाल प्रदेश सरकार के तीन वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर बुधवार को जनपद में पहुॅचकर मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र के बघुआ गांव व रेरूआ सीवान में पहुॅचकर गेहूॅ के फसल के नुकसान को देखते हुए। उन्होने किसानो से वार्ता किया। उनकी समस्याओ को सुनते हुए जिलाधिकारी रवीश गुप्ता को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। निरीक्षण को दौरान मेंहदावल विधायक राकेश सिंह बघेल मौजूद रहे। उन्होने प्रभारी मंत्री को बताया कि मेंहदावल क्षेत्र में सर्वाधिक किसानो के फसल नुकसान हुए है। प्रभारी मंत्री रवीन्द्र जायसवाल देर शाम संयुक्त जिला अस्पताल में बने कोरोना वायरस आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया। मौके पर उन्होने वार्ड के आगे बोर्ड नही लगा हुआ था। उन्होने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 हरगोविन्द सिंह को निर्देश दिया कि आइसोलेशन वार्ड के सामने फ्लैक्स बोर्ड लगाया जाय और उसमें जागरूकता का भी विवरण हो। श्री जायसवाल देर शाम डाक बंगले पर कोर कमेटी की बैठक में जनप्रतिनिधियो से भेंट किया। निरीक्षण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव, पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संजय कुमार पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक असित श्रीवास्तव, सीडीओ बब्बन उपाध्याय, सीओ सदर आनन्द कुमार पाण्डेय, उप जिलाधिकारी खलीलाबाद एस0पी0 सिंह मौजूद रहे। उनके आगमन पर भाजपा नेता मन्टू राय, सतविन्दर पाल जज्जी, विवेक सिंह, सतविन्दर पाल जज्जी, विवेकानन्द वर्मा, दयाराम कन्नौजिया सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। किसानो ने प्रभारी मंत्री से कहा कि गेहूँ के बाली सफेद हो गये है इसमे दाने काले हो गये। जो अब यह फसल बर्बाद हो गई। वही किसानों ने कही दैविक आपदा से बर्बाद फसलो का मुवाजा भी नही मिलता है। इस पर उन्होंने ने जल्द फसलो का एयरक्राफ्ट करा शासन को अवगत कराया जाएगा। किसानो की आय दुगनी करने में हमारी सरकार तत्पर है। इस दौरान किसान अवधेश, राम वृक्ष ने कहा कि ओलावृष्ट से साहब गेहूँ का फसल की बाली सफेद हो गई है और इसके दाने काले पड़ गये है। इस पर प्रभारी मंत्री ने गेहूॅ का बाली हाथो मे ले के देखे की दाने काले है। वही बालरूप, अर्जुन चैधरी ने कहा बाढ़ के दौरान इस क्षेत्र के फसले डूब गई थी। जो आज केसीसी के द्वारा हुए बीमा का मुवअजा किसानो को नही मिल सका। किसान संजय, मुकेश ने चना ,सरसो की फसले भी नुकसान हुआ। फसले लेट गई जिससे फसलो मे शक्ति ही नही है। उन्होंने ने कहा कि हमारी सरकार मे ही किसानो की आय दुगुनी होगी। मनीराम यादव, जिला पंचायत सदस्य अर्जुन चैधरी, श्याम नरायण सहित तमाम लोग मौजूद रहे।