संतकबीरनगर। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संदेश जन-जन तक पहुॅचाने के लिए भाजपा नगर कमेटी निरन्तर प्रयत्नशील है। लगातार नगर अध्यक्ष सतविन्दर पाल जज्जी एवं भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता अग्रहरि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ के साथ नगर क्षेत्र सहित आस-पास के गांवो में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार सीएए का कर रहे है। भाजपा नगर कमेटी के सराहनीय कार्यो की पार्टी संगठन प्रशंसा की जा रही है। भारतीय जनता पार्टी नगर कमेटी द्वारा नागरिकता कानून अधिनियम के समर्थन में ग्राम बड़गो में जाकर घर-घर संपर्क कर मिस्ड कॉल कराया और व्यापक जनसमर्थन प्राप्त किया है। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता अग्रहरि ने कहा कि सीएए देशहित और समाज हित में हैं। मोदी जी की बढ़ती लोकप्रियता को देखकर विरोधी दलों के लोग अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। जोकि अनुचित है। भाजपा नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह जज्जी ने कहा कि इस अधिनियम में नागरिकता देने के लिए कानून बना है किसी की नागरिकता नही छीनी जाएगी। मोदी जी ने देश की ताकत को विदेशों में भी अपनी लोकप्रियता का एहसास कराया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता घनश्याम दास गुप्ता ने कहा कि मोदी जी की बढ़ती लोकप्रियता से देश विरोधियों पाकिस्तान परस्त लोगों और गद्दारों में खलबली मचा रखी है। इस अवसर पर मुरलीधर जायसवाल, कमलेश जायसवाल, प्रेमा देवी, माया सिंह, विष्णु मिश्रा, विवेक मिश्रा, हिमांशु राय सहित बड़गो ग्राम की पुरुष व महिलाएं भारी संख्या में उपस्थित रहे।
पर्यावरण को बचाने के लिए प्रयास का किये प्रशंसा संतकबीरनगर। नगर पंचायत मगहर कस्बा में स्थापित एम0आर0एफ0 सेन्टर की स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुॅची नगर पंचायत अध्यक्षा मगहर श्रीमती अनवरी बेगम ने एफ0आर0एफ0 सेन्टर की प्रशंसा करते हुए कहा कि यूनिट स्थापना से पर्यावरण को सुरक्षित रखने का एक अच्छा इन्तजाम है। उन्होंने सेन्टर के अधिकारियों एवं कार्य करने वाले कर्मचारियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि नगर पंचायत मगहर उनके सहयोग के लिए सदैव खड़ी है। जो भी उनकी जरूरत होगी वह नियमानुसार पूरा किया जायेगा। उन्होंने मगहर नगर पंचायत के निवासियों से अपील किया है कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने में अपना योगदान दें। घरों में कूड़ा गीला व सूखा अलग-अलग रखे व पॉलिथीन के प्रयोग से बचे। अपने अगल-बगल पड़ोसियों को भी जागरूक करें। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि/पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नूरूज्जमा अंसारी, सभासद अवधेश सिंह, सभासद कृष्ण चन्द, सभासद अतुल श्रीवास्तव, सभासद प्रतिनिधि असअद, सभासद प्रतिनिधि अहमद अली, सभासद प्रतिनिधि सुहेल अहमद, बेलहर सभासद मोहम्मद समीर, लिपिक संजय दूबे, आलोक कुमार, विशा...