संतकबीरनगर। जनपद के नोडल अधिकारी/प्रमुख सचिव, होमगार्ड, उ0प्र0 शासन, अनिल कुमार, आई0ए0एस0 ने अपने दो दिवसीय जनपद भ्रमण के दूसरे दिन जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक , सीडीओ बब्बन उपाध्याय सहित आला अफसरो के साथ जिला मुख्यालय स्थित महिला थाना का निरीक्षण किया। सर्वप्रथम उन्होने बाउण्ड्रीवाल पर लगाये गये सुस्वजित महिला के हित में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार को गहनता से देखा तथा उन्होने डा0 शालिनी के कार्यो की प्रशंसा किया। तदोपरान्त उन्होने महिला थाना परिसर में पहुॅचकर गादर सलामी ली। उन्होने कार्यालय में पहुॅचकर महिला पुलिस कर्मियो के कार्यशैली को परखा, महिलाओ से जुड़े अपराधो की समीक्षा किया। मुकदमा सहित अन्य विषयो पर महिला थानाध्यक्ष डा0 शालिनी सिंह से जानकारी ली। गादर में लगाई गई महिला पुलिस कर्मियो से उन्होने वार्ता करते हुए उनके कार्यो की क्षमता का आंकलन किया। उन्होने पूरे परिसर में टहल कर अन्य अधूरे कार्यो को पूर्ण किये जाने के लिए अधीनस्थ अधिकारियो को निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी खलीलाबाद एस0पी0 सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक असित श्रीवास्तव, सीओ सदर आनन्द कुमार पाण्डेय, आरआई पंकज त्रिपाठी, एसएसआई कोतवाली सुभाष मौर्या मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद नोडल अधिकारी राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मीरगंज पहुॅचकर आंगनबाड़ी केन्द्र मीरगंज, प्राथमिक विद्यालय प्रथम, द्वितीय मीरगंज के अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चुरेब का निरीक्षण किया। नोडल अधिकारी अनिल कुमार, जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियो के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चुरेब का पूर्वाहन 11 बजे निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हे बताया गया कि प्रातः 8 बजे से 11 बजे के बीच 20 रोगी को देखा जा चुका है। वार्ड में डायरिया से सम्बन्धित बीमारी होने पर मेराज भर्ती है और उनका इलाज किया जा रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर जननी सुरक्षा केन्द्र का संचालन किया जा रहा है। जिसमे ं2 स्टाफ नर्स, एक एएनएम तैनात है। इस माह यानि फरवरी में 41 प्रसव कराये जा चुके है। नोडल अधिकारी ने प्रसव कक्ष का निरीक्षण किया। साफ-सफाई संतोषजनक रहा। परिसर के सामने एक पोखरा है जिसकी सफाई के लिए नोडल अधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियन्ता पीडब्लूडी राजेश निगम, सीएमओ डा0 हरगोविन्द सिंह, सीएचसी अधीक्षक खलीलाबाद डा0 वी0पी0 पाण्डेय, डा0 आलोक सिन्हा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।