संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आहवान पर चल रहे किसान जन जागरण अभियान के तहत किसानो की समस्याओं को लेकर संतकबीरनगर के सांसद प्रवीण निषाद के प्रतिनिधि आनन्द त्रिपाठी को एक ज्ञापन जिलाध्यक्ष प्रवीण चन्द पाण्डेय ने सौपा जिलाध्यक्ष प्रवीण चन्द पाण्डेय ने कहा कि पिछले 8 फरवरी से कांग्रेस कार्यकर्ता किसानो के घर-घर जाकर उनकी समस्याओ को सुनकर फार्म भरवा रहे है पूरे जनपद के किसानो की समस्या जो निकलकर सामने आयी है उसे एक ज्ञापन के माध्यम से सांसद प्रतिनिधि को दिया गया और मांग किया गया। जिले के किसानो को आवाज यहाॅ के स्थानीय सांसद संसद में उठाये नही तो कांग्रेस पार्टी किसानो की समस्याओ को लेकर सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज किसान अपना गन्ना उधार बेचने को मजबूर है खेतो में खड़ी फसल अवारा पशु खत्म कर दे रहे है किसान अपनी लागत भी नही पा रहा है। बिजली की कीमते आसमान छू रही है और प्रदेश व केन्द्र में बैठी हुई भाजपा सरकार किसानो से झूठे पर झूठे वादे करके उन्हे झलने का कार्य कर रही है। किसानो की समस्याओ को अगर भाजपा सरकार गम्भीरता से नही लिया तो हम अपनी नेता प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्त्व में विधानसभा को भी करने का काम करेगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिया अंसारी, अजय सिंह, सुनील पाण्डेय, शान्ती देवी, संजय पाण्डेय, सतेन्द्र पाण्डेय, प्रशान्त सिंह, चन्द्रमणी त्रिपाठी, जय प्रकाश पाण्डेय, मो0 अख्तर, आसिम खान, संजय चैरसिया, राजीव गोंड, सौरभ राय, अरूण पाण्डेय, नरोत्तम पाण्डेय, दुर्गेश पाठक, सौरभ श्रीवास्तव, राहुल शर्मा, देवेश तिवारी, रवी शंकर रावत, दुर्गेश यादव, रवि प्रताप यादव, शिवम त्रिपाठी, महेन्द्र कन्नौजिया, नमन सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पर्यावरण को बचाने के लिए प्रयास का किये प्रशंसा संतकबीरनगर। नगर पंचायत मगहर कस्बा में स्थापित एम0आर0एफ0 सेन्टर की स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुॅची नगर पंचायत अध्यक्षा मगहर श्रीमती अनवरी बेगम ने एफ0आर0एफ0 सेन्टर की प्रशंसा करते हुए कहा कि यूनिट स्थापना से पर्यावरण को सुरक्षित रखने का एक अच्छा इन्तजाम है। उन्होंने सेन्टर के अधिकारियों एवं कार्य करने वाले कर्मचारियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि नगर पंचायत मगहर उनके सहयोग के लिए सदैव खड़ी है। जो भी उनकी जरूरत होगी वह नियमानुसार पूरा किया जायेगा। उन्होंने मगहर नगर पंचायत के निवासियों से अपील किया है कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने में अपना योगदान दें। घरों में कूड़ा गीला व सूखा अलग-अलग रखे व पॉलिथीन के प्रयोग से बचे। अपने अगल-बगल पड़ोसियों को भी जागरूक करें। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि/पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नूरूज्जमा अंसारी, सभासद अवधेश सिंह, सभासद कृष्ण चन्द, सभासद अतुल श्रीवास्तव, सभासद प्रतिनिधि असअद, सभासद प्रतिनिधि अहमद अली, सभासद प्रतिनिधि सुहेल अहमद, बेलहर सभासद मोहम्मद समीर, लिपिक संजय दूबे, आलोक कुमार, विशा...