संतकबीरनगर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव ने जिला कमेटी की घोषणा करते हुए पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। श्री यादव ने लखनऊ में पार्टी की बैठक में लौटने के बाद भाजपा जिला कार्यसमिति के पदाधिकारियों व सदस्यों के घोषणा की। उन्होने बताया कि जगदम्बा लाल श्रीवास्तव, अम्बरीश राय, दयाराम कन्नौजिया, देवेन्द्र प्रताप सिंह, किरण प्रजापति, कपिल देव कन्नौजिया व श्रीमती संगीता वर्मा को पार्टी का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अनिरूद्व निषाद, हेमन्त चतुर्वेदी, विवेकानंद वर्मा व विनोद पाण्डेय को जिला महामंत्री बनाया गया है। इसी क्रम में सारवती देवी, उदयराज यादव, अर्जुन चैरसिया, प्रशांत मिश्रा, महेन्द्र राजभर, अरूण सिंह, राजेन्द्र राय, फतेह बहादुर सिंह को जिला मंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है और डाॅ0 विवेक खन्ना कोषाध्यक्ष मनोनीत किए गए है। उन्होंने बताया कि जिला कार्यसमिति के सदस्यों की सूची बाद में घोषित की जाएगी। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव ने जनपद के धनघटा विधान सभा के मंडल कमेटी की घोषणा की। यह घोषणा प्रदेश स्तर पर स्वीकृत मिलने के बाद की गई। उन्होने बताया कि हैंसर मंडल अध्यक्ष प्रेम नरायण सिंह, उपाध्यक्ष विजय चैधरी, प्रमोद शुक्ला, महामंत्री राम आशीष मिश्र, पौली मंडल अध्यक्ष भरत भुआल चैधरी, उपाध्यक्ष भालचन्द्र कन्नौजिया, धर्मेन्द्र चैहान, बबलू चैहान, महामंत्री भुवनेश्वर मणि तिवारी, महुली मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता, उपाध्यक्ष लालदेव पाण्डेय, संतलाल मौर्य, विशाल चतुर्वेदी, गोकरन दूबे, महामंत्री कृष्ण मणि मिश्र व जमशेद अहमद बनाए गए। नाथनगर मंडल अध्यक्ष रत्नेश मिश्र, उपाध्यक्ष दशरथ चैधरी, उमाशंकर, प्रमीला चैहान, लौहरैया मंडल अध्यक्ष दिलीप राय, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश राय, महामंत्री व्यासमुनि चैबे को चुना गया। इन सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को भाजपा नेताओं ने बधाई दी।