संतकबीरनगर। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता अपने निरीक्षण का क्रम जारी रखते हुए सोमवार को बघौली शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अतरौरा का औचक निरीक्षण किया। जहाॅ बच्चो की संख्या बहुत कम मिली जिसकी वजह ठण्ड बतायी गई। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने निरीक्षण के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि प्राथमिक विद्यालय अतरौरा में कुल 51 बच्चे नामांकित है जबकि 9 बच्चे मौके पर उपस्थित मिले। उन्होने बताया कि बच्चे हिन्दी व अंग्रेजी ठीक से पढ़ ले रहे थे जबकि गणित कमजोर रहा। शैक्षिक गुणवत्ता कमजोर रहा। बच्चो की सही संख्या प्रदर्शित नही होने पर निरीक्षण के समय तक एमडीएम नही बना था। एक नल खराब पाया गया। जिसके लिए प्रधान को निर्देश दिया गया। शौचालय क्रियाशील था। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रधानाध्यापिका सीसीएल पर गई थी इस विषय में बीएसए की अनुमति 16, दिसम्बर 2019 को लगी थी। उन्होने बताया कि उसी दौरान प्रेरणा एप में फोटो मेनू नहीं खुल रहा था तथा एप जाम हो जा रहा था। यह निरीक्षण हार्ड काॅपी में अभिलिखित किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि औचक निरीक्षण का क्रम जारी रहेगा। बच्चो के शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार लाये जाने के लिए शिक्षक लगातार प्रयास करते रहे। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने बताया कि आज सुबह कोहरे के कारण हुए मार्ग दुर्घटना में घायल का कुशल क्षेम जानने के लिए वह जिला अस्पताल पहुॅचे और घायलो से वार्ता किया उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियो को उनके स्वास्थ्य सेवा में सुधार लाये जाने के लिए निर्देशित किया।