संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मेंहदावल विधानसभा से तीन बार रहे विधायक अब्दुल कलाम ने कहा कि भाजपा के गलत नीतियों से देश व प्रदेश के अन्दर सौहार्द बिगड़ रहा है भाजपा हिन्दू मुस्लिम एकता को खण्डित करना चाहती है। श्री कलाम सोमवार को अपने आवास पर मीडिया से वार्ता करते हुए उक्त बातें कही उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आहवान पर आगामी 19, दिसम्बर को जिला मुख्यालय पर एक विशाल विरोध प्रदर्शन करने के लिए कमर कस लिया है। उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी तीन प्रमुख मुद्दो पर सरकार को घेरेगी जिसमें किसानों की समस्याओं, एनआरसी/सीएबी व देश व प्रदेश में बढ़ रहे अपराध व महंगाई शामिल है। उन्होने मांग किया है कि प्रदेश के अन्दर राष्ट्रपति शासन लगाकर मुख्यमंत्री को पद से हटाया जाय। उनसे मुख्यमंत्री की कुर्सी नही संभाली जा रही है और अपराध चरम सीमा पर पहुॅॅच गया है। महंगाई रोकने में देश के प्रधानमंत्री विफल हो रहे है। डीजल, पेट्रोल, गैस के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। दवाईयो के भी दामों में बेतहाशा महंगा हुआ है मरीज अपने रोग का इलाज नही कर पा रहा है। उन्होने कहा कि नागरिकता संशोधन विधेयक वापस लेने तक आन्दोलन जारी रहेगा। यह कानून हिन्दू-मुस्लिम दोनो को नुकसान पहुचायेगी। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह ने यह कानून लाकर हिन्दुस्तान को नुकसान पहुॅचाना चाहती है। संविधान धारा 14, 15 व 21 के खिलाफ है। पूर्व विधायक अब्दुल कलाम ने कहा कि भाजपा संविधान को समाप्त करना चाहती है। 1857 में हुए आन्दोलन में एक लाख 18 हजार मुस्लमानों ने देश के लिए कुर्बानी दिया था और आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 35 करोड़ मुस्लमानो को हिन्दुस्तान से भगाना चाहते है। देश में हर तरफ आक्रोश है उन्होने कहा कि घुसपैठ रोकने के लिए कानून बनाया जाय लेकिन कोई भी आक्रमक रूप से न हो और संविधान बदलने की कोशिश न की जाय। उन्होने प्रदेश के अन्दर हो रहे लाठी चार्ज की निन्दा करते हुए मुख्यमंत्री से इस्तीफा किये जाने की मांग की। प्रेसवार्ता के दौरान ग्राम प्रधान आंटा कला एखलाक अहमद, मौलाना मुफ्ती अफरोज कासमी, इमरान अहमद, इसरार अहमद उपस्थित रहे।