.
ई0ओ0 बीना सिंह नगर पालिका कर्मी सहित सभी को एक दूसरे ने मिठाई खिलाकर मनाया जश्न
संतकबीरनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट की बैठक में नगर पालिका परिषद खलीलाबाद सीमा विस्तार पर मोहर लगाने पर जहाॅ नगर पालिका परिषद खलीलाबाद व भाजपाईयो में खुशी की लहर दौड़ गई। वही अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा बुधवार की देर शाम अपने सदस्यो के साथ नगर पालिका परिषद खलीलाबाद कार्यालय परिसर में खुशी का इजहार करते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। सभी के चेहरे पर मुस्कान रहा। वही सदस्यो ने खुशी में उत्साहित होकर ई0ओ0 खलीलाबाद श्रीमती बीना सिंह को भी अपने हाथो से मिठाई खिलाया। सीमा विस्तार पर नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारी खुशहाल दिखाई दिये। अब नगर पालिका परिषद खलीलाबाद सीमा विस्तार होने से लगभग 17 गांव नगर पालिका परिषद खलीलाबाद में शामिल होगे। ग्रामीण क्षेत्रो में रहने वाले लोगो को अब नगरीय क्षेत्र की सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं नगर विकास मंत्री आशुतोष टण्डन ने जो खलीलाबाद नगर पालिका परिषद को सीमा विस्तार का उपहार दिया है। इसके लिए वह उन्हे बधाई देते है। उन्होने कहाकि पिछड़े क्षेत्रो का भी चैमुखी विकास होगा। शामिल किये गये गांव में भी वह शीघ्र अतिशीघ्र भ्रमण करेगे तथा ग्रामीणो की समस्याओ को सुनेगे। इस अवसर पर विपिन जायसवाल, टी0एन0 गुप्ता, इन्द्रजीत यादव, गुड्डू बाबा, रूद्रनाथ मिश्रा, सुनील गुप्ता, असलम अन्सारी, सुनील प्रजापति, पंकज मिश्रा, अरूणेन्द्र सिंह, विजय यादव, निजाम, इसराईल, वीरेन्द्र यादव, राजेश वर्मा, प्रभुनाथ जायसवाल, समीउल्लाह, धर्मेन्द्र सहित सम्मानित सदस्य एवं नगर पालिका कर्मी लिपिक गोरख यादव, उमेश चन्द्र चैधरी, पंकज कुमार, राधेश्याम सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।