संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आहवाहन पर जिलाध्यक्ष प्रवीण चन्द पाण्डेय के नेतृत्व नागरिक संशोधन बिल के विरोध में तीन सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा। कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर कांग्रेसियो ने केन्द्र सरकार के विरूद्व आक्रोश जताते हुए नारेबाजी किया। ज्ञापन के बाद कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रवीण चन्द पाण्डेय ने कहा कि नागरिक संशोधन बिल जो केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा लाया गया है वह डा0 भीमराव अम्बेडकर द्वारा निर्मित संविधान के खिलाफ है और संघ जो अपना कानून देश पर थोपना चाहता है वह देशहित में नही है। उन्होने कहा कि भाजपा देश को बंटवारे की तरफ ले जाने वाला है। भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है जहाॅ हिन्दू, मुस्लिम, सिख, इसाई को संविधान में बराबर हक और अधिकार है और भाजपा सरकार संविधान के साथ जो छेड़-छाड़ कर 1947 का इतिहास दोहराना चाहती है। इसे कांग्रेस पार्टी उनके मंसूबो को कभी भी पूरा नही होने देगी चाहे उन्हे 1947 वाली ही कुर्बानी क्यो न देनी पड़े। जिलाध्यक्ष प्रवीण चन्द पाण्डेय ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार देश में साम्प्रदायिकता, धर्म, जाति को नाम पर जनता को भड़का कर उनके मूलभूत सुविधाओ से ध्यान भटकाना चाहती है। इसीलिए उल-जूलल विधेयक लाकर लोगो का ध्यान बाटना चाहती है। विरोध प्रदर्शन करने वालो में अजय सिंह, भुनेश्वर भारती, सुनील पाण्डेय, जिया अंसारी, विजय कुमार शुक्ला, दुर्गेश पाठक, शेषनाथ, राजीव गोंड, राधे यादव, गोविन्द, संजय चैरसिया, शान्ती देवी, अरूण कुमार, हनुमान चैरसिया सहित काग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।